फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड पर कैसा रहा 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का कलेक्शन? 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' की कमाई में आया उछाल

Mon, 01 Jun 2026 10:39 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में लगी हुई हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' भी रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने दस्तक दी है। सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्में, ‘पति-पत्नी और वो दो’ और ‘चांद मेरा दिल’ पहले से चल रही हैं। वहीं साउथ की फिल्में ‘करुप्पु’ और ‘दृश्यम 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’
नई रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म ने 25 लाख रुपये से खाता खोला था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.31 करोड़ रुपये हो गया है। यह 29 मई 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी। ये बच्चों की फिल्म है, जो एलियंस और सुपरहीरो पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 6
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम
‘चांद मेरा दिल’
लक्ष्य और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से यह फिल्म ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रविवार को इसने 1.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.32 करोड़ रुपये हो गया है।

आईपीएल जीत के जश्न में डूबे अनुष्का-विराट, 10 तस्वीरों में देखें दोनों ने कैसे मनाई खिताब जीतने की खुशी

4 of 6
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
‘पति पत्नी और वो दो’
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त हो गई है। फिल्म ने रविवार को दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.97 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘दृश्यम 3’ 
मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रविवार को 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 96.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया
‘करुप्पु’
सूर्या के अभिनय वाली फिल्म 'करुप्पु' इन सभी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 14 मई को रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसने रविवार को 5.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 182.45 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें