सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। बॉलीवुड फिल्मों 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' पर साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' भारी पड़ रही हैं। वीकएंड पर सभी फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि सोमवार को इन फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए सोमवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।