फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Girlfriend: बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई रश्मिका की 'द गर्लफ्रेंड, जानें फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन

Fri, 07 Nov 2025 07:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Girlfriend Box Office Collection: रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला
रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे देखकर एक्स पर यूजर्स ने पहली प्रतिक्रिया दी। दर्शकों को रश्मिका मंदाना की अदाकारी पसंद आई है। हालांकि कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 63 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इस आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जाता है कि इस फिल्म का बजट 42 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म की कमाई बहुत बताई जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला
पिछली फिल्मों का कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पिछली पांच फिल्में काफी कामयाब रहीं। उनकी पहले दिन की कमाई काफी अच्छी रही। उनके मुकाबले 'द गर्लफ्रेंड' का पहले दिन का कलेक्शन काफी कम है। रश्मिका की पिछली पांच फिल्में थामा, कुबेर, सिकंदर, छावा, और पुष्पा 2 हैं। इनकी पहले दिन की कमाई 10 से लेकर 31 करोड़ के बीच है।

'द गर्लफ्रेंड' की स्क्रिप्ट सुनकर रो पड़ी थीं रश्मिका मंदाना, 'भूमा' के रोल और दीक्षित की तारीफों के बांधे पुल

4 of 5
द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
इन फिल्मों से टकराई
रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' आज सिनेमाघरों में 'हक' और 'जटाधरा' से टकरा गई है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' ने पहले दिन 72 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' ने 37 लाख रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द गर्लफ्रेंड टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
फिल्म के बारे में
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के अलावा अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश हैं। इसका निर्देशन और लेखन राहुल रवींद्रन ने किया है। फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद, धीरज मोगीलिनेनी और कोप्पिनीदी विद्या हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें