फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Diplomat Day 3: वीकएंड पर जॉन की फिल्म का नहीं दिखा कमाल, जानिए तीसरे दिन किया कितना कलेक्शन

Sun, 16 Mar 2025 09:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Diplomat Day 3: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ वीकएंड पर भी कुछ खास नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
 
विज्ञापन
1 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham
जॉन अब्राहम की पिछली कुछ फिल्मों को देखा जाए तो वह लीक से हटकर फिल्में बना रहे हैं। उनकी ये फिल्में सराहना तो प्राप्त कर रही हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन ठीक नहीं हो रहा। अब इसी कड़ी में अब ‘द डिप्लोमैट’ का नाम जुड़ गया है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने की है। आइए जानते हैं धीमी शुरुआत करने वाली जॉन अब्राहम की फिल्म का वीकएंड पर क्या हाल रहा? 
विज्ञापन

2 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
‘द डिप्लोमैट’ के तीसरे दिन का कलेक्शन
14 मार्च होली पर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने एक धीमी शुरुआत की। वीकएंड पर कमाई में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म की स्थिति वीकएंड पर भी ढाक के तीन पात वाली रही। कमाई में कोई खास सुधार नहीं आया। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े में अभी फेरबदल हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉन की फिल्म का कुल कलेक्शन 
जॉन अब्राहम की इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 12.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 3.76 का कलेक्शन किया है। जॉन की पिछली फिल्म ने तीसरे दिन महज 2.7 करोड़ रुपये ही कमाए थे। जबकि, पहले हफ्ते में फिल्म ने 17.6 करोड़ रुपये जोड़े थे।

4 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब
‘छावा’ के सामने नहीं टिक पा रही फिल्म
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए 31 दिन हो गए। फिल्म ने अब तक 561.46 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ विक्की की ‘छावा’ के 31वें दिन के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। जहां ‘छावा’ ने 6.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं, ‘द डिप्लोमैट’ ने 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘द डिप्लोमैट’ स्टार कास्ट
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं। सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में फंसी हैं, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें