Celebs Marriages: बॉलीवुड जगत के कई ऐसे सितारें हैं, जो दो से ज्यादा बार शादियां कर चुके हैं। आज हम उन्हीं दिग्गजों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने कई शादियां की हैं।
विज्ञापन
1 of 8
इन बॉलीवुड सितारों ने की है दो से ज्यादा बार शादी
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic / @ikabirbedi / @duttsanjay
आमिर खान पिछले कई दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में है। यह तीसरी बार है, जब अभिनेता के दिल पर प्यार की दस्तक हुई है। हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया कि वे गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। हालांकि, दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। आमिर खान का ये रिलेशनशिप कितना आगे बढ़ेगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन इससे पहले हम आज उन सितारों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने दो से ज्यादा शादियां की हैं।
विज्ञापन
2 of 8
किशोर कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
किशोर कुमार
बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार ने चार बार शादियां की थी। उनकी पहली शादी रूमा गुहा से हुई, जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ। रूमा से अलग होने के बाद, उनका दिल मधुबाला पर आ गया और दोनों ने विवाह कर लिया। 1969 में मधुबाला के निधन के बाद, किशोर कुमार ने योगिता बाली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। अंत में, उन्होंने अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर के साथ विवाह किया।
विज्ञापन
3 of 8
लकी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialluckyali
लकी अली
गायक और अभिनेता लकी अली ने भी दो से ज्यादा शादियां की हैं। उनकी पहली शादी मेघन जेन मकक्लियरी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने इनाया नाम की लड़की से दूसरी शादी की। इनाया और लकी के 2 बच्चे भी हैं। हालांकि, दोनों ने बाद में तलाक भी ले लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश मूल की क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। जिनसे उनका एक बेटा डैनी मकसूद अली भी है।
4 of 8
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamksgofficial
करण सिंह ग्रोवर
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। दूसरी शादी जेनिफर विंगेट से हुई। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की और उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
5 of 8
सिद्धार्थ रॉय कपूर
- फोटो : एक्स: @Films_Spicy
सिद्धार्थ रॉय कपूर
प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर को विद्या बालन के रुप में अपना जीवनसाथी दो शादियों के बाद में मिला है। उनकी पहली शादी उनके बचपन की दोस्त से हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक टीवी प्रोड्यूसर से शादी की और दोनों साल 2008 में अलग हो गए। अंत में साल 2011 में सिद्धार्थ ने विद्या बालन संग सात फेरे लिए।
विज्ञापन
6 of 8
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @ duttsanjay
संजय दत्त
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने भी तीन शादियां की हैं। अभिनेता ने पहली शादी साल 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से की थी, लेकिन साल 1996 में वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इसके बाद संजू बाबा की शादी रिया पिल्लई से हुई। हालांकि, यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली। साल 2008 में संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की और दोनों का रिश्ता आज भी कायम है।
विज्ञापन
7 of 8
विनोद मेहरा
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
विनोद मेहरा
अभिनेता विनोद मेहरा ने भी तीन शादियां की थी। कहा तो यह भी जाता है कि उन्होंने रेखा से भी शादी की थी। विनोद मेहरा की पहली शादी मीना ब्रोका से हुई थी। इसके बाद उन्होंने बिंदिया गोस्वामी से दूसरी शादी की। हालांकि यह रिश्ता महज चार साल चला। इसके बाद मेहरा ने किरन मेहरा से तीसरी शादी की।
कबीर बेदी
जब 70 की उम्र में कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से शादी की तो वह हर तरफ सुर्खियों में आ गए। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। इसके बाद अभिनेता ने सुसान हम्फ्रीस से दूसरी शादी की हालांकि, कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए। सुसान से अलग होने के बाद अभिनेता ने टीवी प्रेजेंटर निक्की से तीसरी बार शादी रचाई थी।