फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Conjuring: पहले ही दिन 'द कॉन्ज्यूरिंग' का दिखा कमाल, इस मामले में हॉलीवुड की कई फिल्मों को चटाई धूल

Sat, 06 Sep 2025 04:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Conjuring Last Rites Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इस फिल्म ने पहले ही दिन हॉलीवुड की कई सुपरहिट फ्रेंचाइजी की फिल्मों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 5
द कॉन्ज्यूरिंग - फोटो : एक्स
हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी 'द कॉन्ज्यूरिंग' का नया चैप्टर लास्ट राइट्स भारत में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गया। इस फिल्म ने पहले दिन ही 18 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया। दर्शकों की भारी भीड़ और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा ने इसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत दी। इसी के साथ ही इस फिल्म ने भारत में इस साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन को भी पीेछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
मिशन इम्पॉसिबल - फोटो : इंस्टाग्राम- @tomcruise
मिशन इम्पॉसिबल
टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल' भारत में हमेशा से पॉपुलर रही है। 2025 में आई इसकी नई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11 करोड़ की मजबूत कमाई की थी। शानदार एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और क्रूज की स्टार पावर ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। हालांकि, एक्शन से ज्यादा लोगों ने हॉरर पसंद किया और 'द कॉन्ज्यूरिंग' ने आसानी से पहले दिन टॉम क्रूज की फिल्म को पछाड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें: The Conjuring: फिल्म देख चीखने लगा शख्स, पादरी ने दिया पवित्र जल; 'द कॉन्ज्यूरिंग' को लेकर डर का माहौल
विज्ञापन

3 of 5
सुपरमैन - फोटो : X
सुपरमैन
सुपरहीरो फिल्मों का भारत में बड़ा फैनबेस है। कुछ समय पहले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'सुपरमैन' की नई फिल्म को भी दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बावजूद इसके फिल्म अपने पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। वहीं बच्चों और युवाओं ने इस फिल्म को खासा पसंद किया, लेकिन हॉरर का असर इस पर भी भारी पड़ा।

4 of 5
एफ 1 बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
एफ 1
रेसिंग और स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म एफ 1 ने भारत में ठीक-ठाक शुरुआत की। पहले दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन करते हुए इसने स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के लिए अच्छा संकेत दिया। हालांकि, 'द कॉन्ज्यूरिंग' का क्रेज इससे भी काफी आगे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' - फोटो : इंस्टाग्राम
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन
एनिमेशन फिल्म हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन का भारत में अच्छा खासा दर्शक वर्ग है, खासकर बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच। इस फिल्म ने पहले दिन 4.88 करोड़ की कमाई की। हालांकि यह बच्चों के लिए हिट रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन हॉरर और सुपरहीरो फिल्मों से कम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें