फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan: अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट हैं करीना कपूर, कहा- नहीं थी कभी हॉलीवुड फिल्मों की उतनी चाहत

Wed, 11 Sep 2024 12:05 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर बेहतरीन और सफल फिल्में की हैं। बॉलीवुड में उनकी पहचान बड़ी अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें काफी सम्मान भी मिलता है। ऐसे में जहां बॉलीवुड के कई अभिनेता हॉलीवुड की फिल्मों में छोटी से छोटी भूमिका भी करने के लिए आतुर रहते हैं, वहां करीना को ऐसा करने की आवश्यकता महसूस नहीं होती। उन्होंने हाल में ही अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्हें हॉलीवुड के किसी प्रोजेक्ट में काम करने की दिलचस्पी नहीं है। वह अपने वर्तमान के काम से संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
हाल में ही हार्पर बाजार के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने करियर और जीवन से सुंतुष्ट हैं। उन्होंने वो सब कुछ हासिल कर लिया है, जिसका उन्होंने लक्ष्य रखा था। अभिनेत्री ने कहा हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के सवाल पर कहा, "मैंने वह सब कुछ हासिल कर लिया है, जो मैंने तय किया था और हॉलीवुड में जाने या अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में अभिनय करने की मेरी कभी कोई ऐसी महत्वाकांक्षा नहीं रही थी।" 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह सिर्फ अपने रंग और रूप की बजाय अपने काम के लिए पहचाने जाने में विश्वास करती हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह कभी भी इस तरह से नहीं सोचा करती थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से उनके नजरिये में काफी परिवर्तन आया है। अब वह जिंदगी में अपने इस पड़ाव पर ज्यादा खुश और सहज महसूस करती हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह इस बात से काफी संतुष्ट हैं कि उनके पास क्या है और वो वर्तमान में अपने करियर में किसी स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी महत्वाकांक्षाएं सार्थक काम करने और खुद के प्रति ईमानदार रहने में हैं। 
Jayam Ravi: 'पोन्नियिन सेल्वन' अभिनेता की पत्नी आरती का दावा, तलाक का फैसला एकतरफा, कहा- मैं चुप नहीं रह सकती

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि वो कभी भी बोटॉक्स या किसी अन्य कॉस्मेटिक बदलाव की जरूरत महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने उम्र वाली भूमिकाएं करना ही पसंद करती हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वो अपने पति सैफ अली खान को अपने वास्तविक रूप में ही आकर्षक लगती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने कहा कि उनके दोस्त भी उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि वो अच्छी दिखती हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के अप्राकृतिक ट्रीटमेंट की आवश्यकता महूसस नहीं होती। 
अपने ही गांव की कहानी पर बनाई 'सुपर ब्वॉयज ऑफ मालेगांव', जानें कौन हैं नासिर शेख?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
बात करें करीना के वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आने वाली हैं। यह थ्रिलर 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर और खुद करीना कपूर खान ने संयुक्त रूप से किया है। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली किस्त 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। 

पत्नी दिशा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए राहुल, डेंगू के कारण चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें