फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' के क्रू के साथ मस्ती करती दिखीं 'देसी गर्ल', बेटी मालती भी यॉट पार्टी में आईं नजर

Mon, 03 Jun 2024 10:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फिल्म की क्रू के संग यॉट पार्टी की कुछ झलकियों को अपने फैंस के संग साझा किया है। अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है --

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अभिनेत्री ने अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकाल कर अपनी बेटी और फिल्म के बाकि के क्रू मेंबर के साथ पार्टी करती नजर आईं। एक खूबसूरत से यॉट पर देसी गर्ल कैजुअल अंदाज में दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, 'जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं तब मेरे लिए सबसे जरुरी क्रू को जानना होता है। मैं जिन लोगों के साथ काम करूं वे अपने काम को लेकर उतने ही उत्साहित हों जितना मैं होती हूं तब काम करने में काफी आनंद आता है'।  

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा आगे लिखती हैं, 'एक फिल्म के निर्माण के लिए हम सब अपने परिवारों और घरों से दूर रहते हैं। हम एक साथ इतना समय बिताते हैं, एक साथ सोचते हैं। हम हर चीज साथ में करते हैं। मुझे लगता है हम कला के लिए जीते हैं। ऐसे में साथ में रहने वाला हर व्यक्ति अगर काम के लिए समर्पित हो तब एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण होता है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अमेरिका में रह रही हैं और वे कई हॉलीवुड की फिल्मों का भी हिस्सा बन चुकी हैं। आने वाले दिनों में वे 'द ब्लफ' फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए अपने पोस्ट के जरिए फ्रैंक ई फ्लावर्स को भी शुक्रिया कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें