रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। रवीना का एक वीडियो बीते दिन, 2 जून को वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते नजर आए थे। कुछ लोगों ने रवीना पर महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की थी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि रवीना पर लगाए गए आरोप झूठे हैं, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया। वहीं अब इस मामले में अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने रवीना का समर्थन किया है और इस घटना की निंदा की।