The Bhootnii Box Office Day 1: 'द भूतनी' फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई ने काफी निराश किया है। आइए जानते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई।
संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' बड़े पर्दे पर आज यानी 1 मई को आ चुकी है। फिल्म रिलीज होने के बाद काफी चर्चा में है। माना जा रहा था कि ये फिल्म अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को टक्कर देने वाली है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा गई हैं। ऐसे में जानकार कह रहे हैं कि फिल्म 'द भूतनी' को नुकसान हुआ है। फिल्म के आज के शुरूआती कलेक्शन आ चुके हैं। आइए जानते हैं द भूतनी की पहले दिन की कमाई के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
द भूतनी
- फोटो : एक्स
'द भूतनी' की पहले दिन की कमाई
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी हैं। काफी इंतजार के बाद फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। आज फिल्म ने कितनी कमाई की है इसके शुरूआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्मों के कलेक्शन की जानकारी देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो खबर लिखे जाने तक 'द भूतनी' ने महज 58 लाख रुपये की ही कमाई की है। Waves Summit: 'फौ-जी डोमिनेशन' का हुआ अनावरण, अक्षय कुमार ने बताई गेम की खासियत
क्या है 'द भूतनी' की कहानी
फिल्म 'द भूतनी' में एक हैरतअंगेज कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक वार्षिक वर्जिन ट्री पूजा के आस पास घूमती है। वर्जिन ट्री के बारे में अफवाह है कि जो कोई भी इस ट्री की पूजा करता है उसे प्यार मिल जाता है। शांतनु एक दिल टूटा हुआ आशिक है। वह ट्री से कामना करता है कि उसे प्यार मिल जाए। उसकी जिंदगी में प्यार आता है लेकिन वह एक भूतनी होती है।
संजय दत्त का काम
आपको बता दें कि संजय दत्त के पास 2025 में कई फिल्में हैं। वह जल्द ही 'द राजा साब', 'हाउसफुल 5', 'सन ऑफ सरदार 2', 'बागी 4' और 'वास्तव 2' में नजर आने वाले हैं।