नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
एक-दूसरे के प्रति बहुत सम्मान है
नागा चैतन्य ने कहा, 'यह उस शादी में शामिल सभी लोगों की बेहतरी के लिए था, जो भी फैसला लिया गया, वह बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला था। दूसरे व्यक्ति के प्रति बहुत सम्मान था। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत संवेदनशील विषय है। मैं एक टूटे हुए परिवार से आया हूं। मैं एक टूटे हुए परिवार का बच्चा हूं, इसलिए मुझे पता है कि यह अनुभव कैसा होता है। मैं रिश्ता तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा, क्योंकि मुझे इसके परिणाम पता हैं। यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था।'