फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन ही ‘थामा’ की कमाई में आई भारी गिरावट, सिर्फ इतना कमा पाई आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म

Fri, 24 Oct 2025 08:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thamma Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ के चौथे दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए शुक्रवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
विज्ञापन
1 of 5
थामा - फोटो : अमर उजाला

मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब जानिए चौथे दिन कैसी रही ‘थामा’ की कमाई?

विज्ञापन

2 of 5
थामा - फोटो : एक्स

चौथे दिन लुढ़की ‘थामा’ की कमाई
‘थामा’ के चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक ‘थामा’ ने चौथे दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 2.92 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाया है। ये कलेक्शन उसके शुरुआती तीन दिनों के कलेक्शन से काफी कम है। इससे पहले गुरुवार को फिल्म ने 13 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 58.52 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

3 of 5
थामा - फोटो : एक्स

लगातार गिर रही कमाई
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, इसके बाद लगातार फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। दूसरे दिन बुधवार को फिल्म ने 18.60 करोड़ और तीसरे दिन गुरुवार को 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से तीन दिन में ही ‘थामा’ ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन अब चौथे दिन फिल्म की कमाई में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

4 of 5
फिल्म 'थामा' और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वीकेंड पर कमाई बढ़ने की उम्मीद
दिवाली के त्योहार और छुट्टियों के चलते ‘थामा’ को मंगलवार को ही रिलीज किया गया था। फिल्म को पहले दिन तो इसका फायदा मिला, लेकिन बाद में फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली। ‘थामा’ को बॉक्स ऑफिस पर हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से टक्कर मिल रही है। अब मेकर्स वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी की उम्मीद कर रहे हैं। देखना ये है कि क्या वीकेंड पर ‘थामा’ की कमाई में उछाल आती है या नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'थामा' - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य सरपोतदार ने किया है निर्देशन
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में बैताल की कहानी दिखाई गई है, जिसमें हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलता है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेशव रावल और फैसल मलिक भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में यूनिवर्स का हिस्सा रहने वाले कलाकारों के कैमियो भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें