फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कहो ना कहो’ से लेकर ‘भीगे होंठ तेरे’ तक, इन गानों से मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड पर किया राज; देखें लिस्ट

Fri, 24 Oct 2025 04:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mallika Sherawat Songs: आज शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का 49वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर हम बात करेंगे उनके प्रसिद्ध गानें, जिन्होंने दर्शकों को किया दीवाना। 

विज्ञापन
1 of 7
मल्लिका शेरावत के गानें - फोटो : यूट्यूब

अपनी खूबसूरती, अभिनय और बोल्डनेस से सिनेमाई दुनिया में छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का  आज शुक्रवार को जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने कई गानों को अपने ठुमकों से मशहूर कर दिया। अभिनेत्री के इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनके कुछ प्रसिद्ध गानें, जिनके जरिए उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया।

विज्ञापन

2 of 7
भीगे होंठ तेरे - फोटो : यूट्यूब

भीगे होंंठ तेरे
अनुराग बसु के निर्देशन में साल 2004 में 'मर्डर' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'भीगे होंठ तेरे' काफी पसंद किया गया था। इसमें मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी ऑन-स्क्रीन पर बोल्ड अंदाज में नजर आए थे। अभिनेत्री इस गाने से सुर्खियों में आ गई थीं। 

विज्ञापन

3 of 7
जलेबी बाई - फोटो : यूट्यूब

जलेबी बाई
बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग की बात की जाए तो, ‘जलेबी बाई’ का नाम उस लिस्ट में जरूर होता है। मल्लिका शेरावत ने इस गाने में अपनी अदाओं से दर्शकों को आकर्षित कर लिया था। यह गाना 'डबल धमाल' फिल्म का है, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस सॉन्ग को आनंद राज आनंद और रितु पाठक ने  गाया था।

4 of 7
कहो ना कहो - फोटो : यूट्यूब

कहो ना कहो
आमिर जमाल द्वारा गाया गया गाना 'कहो ना कहो' दर्शकों को खूब रास आया था। ये भी 'मर्डर' फिल्म का सॉन्ग है। इसमें मल्लिका शेरावत ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। अभिनेता इमरान हाशमी के साथ अभिनेत्री की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। आपको बताते चलें कि ये उस दौर में हर किसी के जुबां पर होता था। इस गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था।

विज्ञापन

5 of 7
मय्या मय्या - फोटो : यूट्यूब

मय्या मय्या
मणिरत्नम के निर्देशन में साल 2007 में 'गुरु' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे। फिल्म का गाना 'मय्या मय्या' काफी देखा और सुना गया था। इस गाने में मल्लिका शेरावत के हॉट लुक्स और डांस मूव्स ने फैंस का ध्यान खींचने का काम किया था। इस सॉन्ग को ए. आर. रहमान ने कंपोज किया था, तो गुलजार ने लिखा था। इसे आवाज दी थी मरियम टोलर, चिन्मय और कीर्ति सगाठिया ने।

विज्ञापन

6 of 7
रजिया गुंडो में फंस गई - फोटो : यूट्यूब

रजिया गुंडो में फंस गई
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘थैंक यू’ का गाना ‘रजिया गुंडों में फंस गई’ काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत के अंदाज ने दर्शकों का खूब मनोरोंजन किया था। इस गाने को मास्टर सलीम और रितु पाठक ने गाया था। इसे आशीष पंडित ने लिखा था। यह गाना बॉलीवुड के उन दौरों में से है जब आइटम सॉन्ग फिल्मों की पहचान बन गए थे, और मल्लिका उनमें सबसे आगे थीं। यह डांसिंग सॉन्ग था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल तोड़ का ना जा - फोटो : यूट्यूब

दिल तोड़ के ना जा
राहुल बोस और मल्लिका शेरावत अभिनीत फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' को दर्शकों ने सराहा था। इस फिल्म के गाने 'दिल तोड़ के ना जा' में मल्लिका शेरावत ने शानदार अदाकारी दिखाई थी। आपको बताते चलें कि यह फिल्म अभिनेत्री के करियर का वह हिस्सा है जहां उन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर अपनी परिपक्वता दिखाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें