फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘थामा’ के लिए ऐसा रहा गुरुवार, धीरे-धीरे आगे बढ़ रही आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई

Thu, 30 Oct 2025 09:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thamma Box Office Collection Day 10: मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। अब 10वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई?
विज्ञापन
1 of 5
थामा - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म अब रिलीज के अपने 10 दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी उसकी कमाई लगातार जारी है। अब फिल्म के 10वें दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए 10 दिन बाद फिल्म ने जुटाए कितने करोड़ रुपए।

विज्ञापन

2 of 5
थामा - फोटो : एक्स

10वें दिन का कलेक्शन
मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 10 दिनों में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अब फिल्म ने अपने 10वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस तरह से 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 107.28 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 5
थामा - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान के करियर की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म
‘थामा’ ने 24 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म का अब तक का सफर बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री करते ही फिल्म आयुष्मान के करियर की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। ‘थामा’ से पहले आयुष्मान की जिन फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की है, उनमें ‘बधाई हो’, ‘बाला’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ शामिल हैं।

4 of 5
एक दीवाने की दीवानियत और थामा - फोटो : x

‘एक दीवाने की दीवानियत’ से हो रही टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की टक्कर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से हो रही है। हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म भी लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में कुल 54.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। आज गुरुवार को फिल्म ने अपने 10वें दिन 1.77 करोड़ रुपए हासिल किए। जबकि ‘थामा’ की कमाई 10वें दिन 2.85 करोड़ रुपए रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थामा - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य सरपोतदार ने किया है निर्देशन
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। फिल्म में बैतालों की कहानी दिखाई गई है। जिसमें रश्मिका और आयुष्मान दोनों ही बैताल बने हुए हैं। फिल्म में हॉरर-कॉमेडी के साथ एक लव स्टोरी भी दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें