जल्द ही शाहरुख खान का जन्मदिन आने वाला है। आज गुरुवार को किंग खान ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अपने फैंस ने बातचीत की। Ask Srk सेशन में उन्होंने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इसके अलावा ‘बाहुबली’ फैंस के लिए भी एक बड़ी घोषणा मेकर्स ने की है। इसके अलावा कौन सी खबरें चर्चा में रहीं, पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख खान ने किए कई खुलासे
शाहरुख खान ने Ask Srk सेशन में फिल्म ‘किंग’ को लेकर बड़ा खुलासा किया। फैन ने किंग खान से पूछा, ‘सर किंग का अपडेट आप दोगे या हम ज्योतिषी को बुला लें?’ इस पर शाहरुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं नहीं, ज्योतिषी से तो सिद्धार्थ आनंद मेरी डेट्स मांगता रहता है।’ बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ‘किंग’ के निर्देशक हैं। इसके अलावा फैंस ने कई सवाल शाहरुख खान से किए हैं।
प्रभास, राणा दग्गुबाती और एसएस राजामौली
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
एनिमेटेड 'बाहुबली' के साथ तीसरे पार्ट की घोषणा
हाल ही में प्रभास, राणा दग्गुबाती के साथ डायरेक्टर राजामौली नजर आए। तीनों ने फिल्म ‘बाहुबली’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान एनिमेटेड बाहुबली फिल्म की घोषणा की। राजमौली ने कहा, ‘हम 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' का टीजर रिलीज कर रहे हैं। यह बाहुबली 3 नहीं, बल्कि बाहुबली की दुनिया का विस्तार है। यह 3D एनिमेटेड फिल्म है। इसका बजट करीब 120 करोड़ रुपये है।' फिल्म के बजट को लेकर प्रभास मजाक में बोले, '120 करोड़? यह तो बाहुबली के पहले भाग की प्लानिंग का बजट था।' राजामौली ने कहा, 'बाहुबली 3 सबसे आखिरी चीज होगी।'
तेलुगु फिल्म ‘पैराडाइज’ में दिखेगा नामी हॉलीवुड एक्टर
साउथ एक्टर नानी अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए निर्माता कई कदम उठा रहा हैं। इसी कड़ी में निर्माता कथित तौर पर हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स के साथ फिल्म रिलीज करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्देशक श्रीकांत ओडेला का मानना है कि रेनॉल्ड्स जैसे हॉलीवुड एक्टर को फिल्म में शामिल करने से फायदा होगा।
फिल्म ‘महाकाली’ की हीरोइन का लुक आया सामने
प्रशांत वर्मा 'हनुमान' के बाद अपनी अगली माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक रिवील किया गया था, जो शुक्राचार्य की रोल में नजर आएंगे। आज गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म में महाकाली का किरदार भूमि शेट्टी निभाएंगी। महाकाली' को देश की पहली वुमन सुपरहीरो फिल्म बताया गया है।
ममता कुलकर्णी दाऊद इब्राहिम वाले बयान से पलट गईं
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ममता कुलकर्णी कहती दिखीं, 'दाऊद इब्राहिम से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। अगर आप देखेंगे तो उसने कोई बम विस्फोट नहीं किया। उसने कोई राष्ट्र-विरोधी चीज नहीं की थी। मैं उसके साथ तो नहीं हूं, लेकिन वह कोई आतंकवादी नहीं है।' सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी के इस बयान पर हंगामा हो गया। बाद में एक वीडियो के जरिए 30 अक्तूबर को उन्होंने स्पष्टीकरण जारी किया। ममता कुलकर्णी ने लोगों से गुजारिश की है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर न पेश करें।