फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy 69: विजय की 'दलपति 69' का 2024 का शूटिंग शेड्यूल पूरा, पूजा हेगड़े ने सेट से साझा कीं खास तस्वीरें

Sat, 21 Dec 2024 06:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy 69: पूजा हेगड़े ने 'दलपति 69' की शूटिंग करते हुए विजय के साथ सेट से प्यारी तस्वीरें साझा कीं और बताया कि यह 2024 का आखिरी शूटिंग शड्यूल था। 
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े, विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार विजय 2025 में फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, जिसका संभावित नाम 'दलपति 69' रखा गया है। यह फिल्म अभिनेता के राजनीति में प्रवेश करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है, इसलिए विजय और सह-कलाकार पूजा हेगड़े को 2024 का शेड्यूल पूरा करने से पहले एक साथ फिल्म की शूटिंग करते देखा गया। साथ ही फिल्म की शूटिंग पर नई जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा मे साझा की दलपति 69 के सेट से तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की शूटिंग का शड्यूल पूरा
'दलपति 69' के वर्तमान शेड्यूल की शूटिंग आखिरकार पूरी हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने पोस्ट साझा कर दी। पूजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और अपने और विजय के पैरों की तस्वीर के साथ लिखा, '2024 में शूटिंग का आखिरी दिन।' उनकी पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि फिल्म का अगला शेड्यूल 2025 में ही शुरू होगा। अभिनेत्री ने लोकेशन से एक तस्वीर भी शेयर की, जो एक प्राचीन समुद्र तट की तरह लग रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा मे साझा की दलपति 69 के सेट से तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में विजय का किरदार
इससे पहले फिल्म में विजय की भूमिका को लेकर जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार एच विनोत द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, निर्माताओं या फिल्म के अंदर किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या फिल्म में अभिनेता एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे। कुछ समय पहले एक पूजा समारोह के बाद आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, इसलिए यह काफी चर्चा में है, क्योंकि यह अभिनेता की आखिरी फिल्म है।

4 of 5
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions
पूजा और विजय की दूसरी फिल्म
अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा संगीतबद्ध की जा रही इस फिल्म में हाल ही में एक डांस सीक्वेंस की भी शूटिंग की गई है। यह फिल्म कथ्थी, मास्टर, बीस्ट और लियो जैसी फिल्मों के बाद विजय के साथ अनिरुद्ध की पांचवीं फिल्म होगी। 'दलपति 69' के एक एक्शन-थ्रिलर होने की खबर है, जिसमें कुछ राजनीतिक एंगल भी शामिल होंगे। वहीं, विजय के साथ यह पूजा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों कलाकार नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म बीस्ट में मुख्य भूमिका में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions
फिल्म के कलाकार
कुछ हफ्ते पहले फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर एक पोस्टर के साथ इसका अनावरण किया था, जिसमें एक हाथ में जलती हुई मशाल थी। इसके अलावा, निर्माताओं ने फिल्म के मुख्य कलाकारों का भी खुलासा किया था, जिसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें