फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein: 100 करोड़ के और करीब पहुंची धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में', जानें फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन

Thu, 04 Dec 2025 10:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब सात दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म का अब तक कलेक्शन कर
विज्ञापन
1 of 6
तेरे इश्क में - फोटो : अमर उजाला
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए पहली ही हफ्ते अपनी जबरदस्त पकड़ दिखा दी है। दिसंबर महीने में कई बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर्स तक खींच रही है। शुरुआती आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की कगार पर है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले हफ्ते में ही धमाकेदार कमाई
फिल्म ने फर्स्ट डे पर 16 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की। वीकेंड पर इस कमाई में चार चांद लग गए और शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश- 17 करोड़ और 19 करोड़ रुपये जुटाए। चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और 8.75 करोड़ रुपये कमाए।

इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 10.25 करोड़ रुपये हो गई, जबकि बुधवार को यह आंकड़ा लगभग 6.85 करोड़ रुपये पहुंचा। अब फिल्म के सातवें दिन की कमाई का शुरुआती आंकड़ा भी सामने आ गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन 
फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक फिल्म ने 83.60 करोड़ कमा लिए हैं। एक नजर डालते हैं प्रतिदिन फिल्म की कमाई के आकंड़े पर- 
दिन कमाई ( करोड़)
पहला 16
दूसरा 17
तीसरा 19
चौथा 8.75
पांचवा 10.25
छठा 6.85
सातवा 5.75 ( अब तक)

 

4 of 6
तेरे इश्क में टीजर - फोटो : YoutubeTseries
बजट के करीब पहुंची कमाई 
फिल्म का अनुमानित बजट 85 से 95 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि 'तेरे इश्क में' न सिर्फ अपना बजट निकाल लेगी बल्कि मुनाफे में भी जाएगी। हालांकि, फिल्म की वास्तविक परीक्षा 5 दिसंबर से शुरू होगी, जब रणवीर सिंह की हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ‘धुरंधर’ रिलीज होगी। इसके अलावा एक और फिल्म ‘अखंड 2’ भी उसी दिन सिनेमाघरों में उतरेगी। इन दोनों फिल्म्स के आने से ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर असर पड़ सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: DDLJ: फिल्म के 30 साल पूरे, लंदन के दिल में अमर हुए ‘राज-सिमरन’; शाहरुख-काजोल ने किया स्टैच्यू का भव्य अनावरण

 
विज्ञापन

5 of 6
तेरे इश्क में टीजर - फोटो : YoutubeTseries
फिल्म की कहानी
आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म कहानी है शंकर गुरुक्कल की, जो DUSU का दबंग अध्यक्ष है और हिंसक रवैये के लिए बदनाम है। उसकी जिंदगी में एंट्री होती है मुक्ति (कृति सेनन) की, जो एक रिसर्च स्कॉलर है और यह अध्ययन करना चाहती है कि क्या हिंसक इंसान भी बदल सकता है। वह शंकर को अपना थीसिस सब्जेक्ट बनाती है और इसी से कहानी में रोमांस, संघर्ष और भावनाओं का तूफान पैदा होता है। फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रकाश राज ने भी बेहतरीन भूमिकाएँ निभाई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेरे इश्क में - फोटो : ANI
क्या फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी?
अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो आने वाले 2-3 दिनों में यह आसानी से 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें