फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: ‘तेरे इश्क में’ की रफ्तार बरकरार, ‘गुस्ताख इश्क’ समेत लाखों में सिमटी बाकी फिल्में

Thu, 04 Dec 2025 07:57 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ ‘तेरे इश्क में’ ही दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल हो पा रही है। ‘गुस्ताख इश्क’ और ‘जूटोपिया 2’ समेत बाकी फिल्में संघर्ष करती दिख रही हैं। जानिए बुधवार को क्या रहा इन फिल्मों का हाल…
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में बनी हुई हैं। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टक्कर हो रही है। हालांकि, धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ इन सभी फिल्मों में आगे बनी हुई है। अब जानते हैं बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा बीता…

विज्ञापन

2 of 6
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया

तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की जुनूनी लव स्टोरी वाली ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 16 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली फिल्म ने अब अपने छठे दिन बुधवार को 6.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस तरह से छह दिनों में फिल्म अब तक कुल 76.75 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन

3 of 6
'गुस्ताख इश्क' - फोटो : अमर उजाला

गुस्ताख इश्क
‘तेरे इश्क में’ के साथ ही रिलीज हुई विजय वर्मा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म छह दिनों में एक भी दिन करोड़ों में कमाई नहीं कर पाई। छठे दिन बुधवार को फिल्म ने सिर्फ छह लाख रुपए हासिल कर पाए। इस तरह से छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 1.55 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

4 of 6
जूटोपिया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जूटोपिया 2
अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ भी हिंदी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, शुरुआत में अच्छी कमाई करने के बाद अब फिल्म लाखों में सिमट गई है। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 73 लाख रुपए का कलेक्शन किया। जबकि इससे पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई 90 लाख रुपए रही थी। इस तरह से छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 9.38 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

5 of 6
120 बहादुर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

120 बहादुर
देशभक्ति से लबरेज फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे करने के करीब है। पहले हफ्ते 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली फिल्म की दूसरे हफ्ते हालत खराब है। अब अपने 13वें दिन बुधवार को ‘120 बहादुर’ ने सिर्फ 19 लाख रुपए का कलेक्शन किया। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन 17.64 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मस्ती 4 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मस्ती 4
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ 13 दिनों बाद अब बॉक्स ऑफिस पर सांसे भर रही है। फिल्म ने 13वें दिन बुधवार को सिर्फ 5 लाख रुपए का कलेक्शन कर पाया। जबकि 13 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 14.85 करोड़ रुपए ही हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें