फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein: मंडे टेस्ट में नहीं खरी उतरी 'तेरे इश्क में', जानें फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन

Mon, 01 Dec 2025 07:29 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब चार दिन हो गए हैं। वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : अमर उजाला
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। रिलेशनशिप डायनामिक्स, इमोशंस और स्टार पावर के तगड़े मिश्रण ने फिल्म को शुक्रवार से रविवार तक लगातार ऊपर उठाए रखा। फिल्म ने न सिर्फ बेहतरीन ओपनिंग ली, बल्कि वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2025 की चुनिंदा हिट फिल्मों में अपनी जगह बना ली। हालांकि सोमवार आते ही अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग
रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 16 करोड़ का कारोबार किया, जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली लव स्टोरी साबित हुई। इससे पहले सिर्फ मोहित सूरी की फिल्म ने 20-21 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। शनिवार को ग्रोथ भले ही मामूली रही, लेकिन रविवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार चली और 19 करोड़ की शानदार कमाई की।

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली HC ने 'धुरंधर' की रिलीज पर रोक लगाने से किया इंकार, सर्टिफिकेट देने से पहले CBFC को दिया यह निर्देश

 
विज्ञापन

3 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 
सोमवार को फिल्म का कलेक्शन खबर लिखे जाने तक सिर्फ 4.86 करोड़ का रहा है। हालांकि दिन खत्म होते होते इस आकंड़े में बढ़त आने वाली है। फिल्म का कुल बजट 56.86 करोड़ पहुंच चुका है।

4 of 5
तेरे इश्क में टाइटल ट्रैक - फोटो : यूट्यूब
तमिल वर्जन की कमजोर रिलीज
दिलचस्प बात यह है कि तमिल सुपरस्टार धनुष की मौजूदगी के बावजूद फिल्म का तमिल वर्जन दक्षिण भारतीय राज्यों में सही तरीके से रिलीज नहीं हो पाया। इसका सीधा असर कमाई पर पड़ा और तमिल वर्जन के आंकड़े बेहद कम रहे। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि दक्षिण में रिलीज सही ढंग से प्लान होती, तो फिल्म की कमाई और अधिक हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरे इश्क में टीजर - फोटो : YoutubeTseries
रोमांटिक कहानियों का बोलबाला
इस साल 'सैयारा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद ‘तेरे इश्क में’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अच्छी तरह गढ़ी गई रोमांटिक कहानियां दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। कृति सेनन और धनुष की स्क्रीन केमिस्ट्री, निर्देशन और तीव्र भावनात्मक सीन ने युवाओं और फैमिली ऑडियंस दोनों को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें