फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार हुई 'तेरे इश्क में' की कमाई, जानें धनुष-कृति की फिल्म ने आठवें दिन किया कितना कलेक्शन

Fri, 05 Dec 2025 09:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein Box Office Collection: फिल्म 'तेरे इश्क में' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है। हालांकि इसने वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : अमर उजाला
धनुष और कृति सेनन की अदाकारी से सजी फिल्म 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई थीं। इसके बावजूद इसने अच्छी कमाई की है। भारत के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने से दूर है। हालांकि ग्लोबली इसकी कमाई काफी अच्छी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'तेरे इश्क में' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे और तीसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने अच्छी कमाई की। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 86.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 
दिन कमाई (करोड़)
पहला 16
दूसरा 17
तीसरा 19
चौथा 8.75
पांचवां 10.25
छठा 6.85
सातवां 5.80
आठवां 2.86 (अब तक)
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार
भारत के बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छुआ, लेकिन ग्लोबली यह 100 करोड़ रुपये पार कर चुकी है। फिल्म ने आठवें दिन तक वर्ल्डवाइड 118.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। निर्माताओं ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
 

4 of 5
तेरे इश्क में टाइटल ट्रैक - फोटो : यूट्यूब
पहले हफ्ते की कमाई
फिल्म 'तेरे इश्क में' की कमाई का यह पहला हफ्ता है। पहले हफ्ते में फिल्म ने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 85 से 95 करोड़ रुपये तक बताया जाता है। फिल्म की कमाई की रफ्तार अगर इसी तरह से जारी रही तो यह फिल्म अच्छा खासा मुनाफा कमा लेगी।

रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक जानें 'धुरंधर' की कास्ट के बारे में, इस किरदार का 26/11 हमलों से जुड़ा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
'तेरे इश्क में' के बारे में
फिल्म 'तेरे इश्क में' के निर्देशक आनंद एल. हैं। इसमें कृति सेनन और धनुष के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रकाश राज अहम किरदार में हैं। फिल्म के लेखक आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा हैं। फिल्म के निर्माताओं में आनंद एल राय शामिल हैं। इससे पहले धनुष और आनंद एल राय फिल्म 'रांझणा' में साथ में काम कर चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें