फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक जानें 'धुरंधर' की कास्ट के बारे में, इस किरदार का 26/11 हमलों से जुड़ा नाम

Fri, 05 Dec 2025 06:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Full Cast: फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन ने अभिनय किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
धुरंधर - फोटो : एक्स
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका इंतजार पूरा हुआ। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

2 of 8
रणवीर सिंह - फोटो : एक्स
रणवीर सिंह
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह इसमें भारतीय खुफिया एजेंट बने हैं। यह किरदार टेरर ग्रुप के अंदर घुसपैठ करता है। फिल्म में उनका लुक जबरदस्त है। वह जोशीले अंदाज में दुश्मनों को सबक सिखाते हैं।

रिलीज हुआ 'शोले द फाइनल कट' का ट्रेलर, जय-वीरू की जोड़ी ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के

विज्ञापन

3 of 8
आर माधवन - फोटो : एक्स
आर माधवन
फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में नजर आए हैं। यह किरदार बहुत ही तेज-तर्रार और होशियार है। बताया जाता है कि इस किरदार की खूबियां भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल से मिलती हैं। फिल्म में आर माधवन का लुक भी बहुत अलग है।

4 of 8
अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स
अक्षय खन्ना
फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमत डकैत का किरदार निभाया है। यह किरदार पाकिस्तान का एक डकैत और पॉलिटिशियन से मिलता जुलता है। अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

5 of 8
संजय दत्त - फोटो : ए्क्स
संजय दत्त
संजय दत्त ने फिल्म में पाकिस्तानी पुलिस अफसर एसपी चौधरी का किरदार निभाया है। संजय दत्त का किरदार भी काफी दमदार है। एक्टिंग के साथ-साथ उनका लुक भी काफी शानदार है।
विज्ञापन

6 of 8
अर्जुन रामपाल - फोटो : एक्स
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने फिल्म में मेजर इकबाल, आईएसआई का किरदार निभाया है। बताया जाता है कि यह किरदार इलियास कश्मीरी से प्रेरित है, जो एक पाकिस्तानी मिलिटेंट था। उसका नाम 26/11 के मुंबई हमलों से जुड़ा था।
विज्ञापन

7 of 8
सारा अर्जुन के साथ रणवीर सिंह - फोटो : एक्स
सारा अर्जुन
'धुरंधर' में सारा अर्जुन फीमेल लीड रोल में हैं। बताया जाता है कि लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी यह पहली फिल्म है। वह रणवीर सिंह के साथ रोमांस कर रही हैं। इसमें उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

8 of 8
राकेश बेदी - फोटो : एक्स
राकेश बेदी
राकेश बेदी ने 'धुरंधर' में जमील नाम का किरदार निभाया है। वह एक पॉलिटिशियन और सारा अर्जुन के पिता बने हैं। फिल्म में उनका किरदार कॉमेडी लाता है और यह अहम किरदार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें