कुमकुम भाग्य की स्टारकास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में रणबीर का रोल निभा रहे कृष्णा कौल ने कहा, ‘‘मुझे यकीन नहीं होता कि हमने 2000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। मैं पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं, खासतौर से एकता कपूर का जिन्होंने मुझे ये मौका दिया। मैं निश्चित रूप से दर्शकों का भी आभारी हूं जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया।” धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में प्राची का रोल निभा रहीं मुग्धा चापेकर के मुताबिक, ‘‘इस शो के लिए सभी ने जिस तरह की मेहनत की है, उसके लिए मैं दिल से पूरी टीम के प्रति आभार जताती हूं। इस शो में करीब तीन साल से नई पीढ़ी आ चुकी है, लेकिन यह शो पिछले सात वर्षों से शबीर और सृति का शो बना हुआ है। इस शो के सेट पर हमारे मन में एक दूसरे के प्रति बहुत प्यार और चाहत है और यही बात हमें आगे बढ़ाती है। मैं अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिनकी वजह से आज हम इस मुकाम पर हैं।”