युवराज सिंह और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही जिसकी वजह परिवार पर चल रहा घरेलू हिंसा का मामला है। एक के बाद एक आरोपों से घिरे परिवार के ऊपर युवराज सिंह की भाभी और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा ने एक और गंभीर आरोप क्रिकेटर पर लगाया है।
पढ़ें- शूटिंग से पहले इस स्टार ने छोड़ी फिल्म, प्रोड्यूसर ने सुनाई खरी खोटी
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आकांक्षा सिंह
- फोटो : File Pic
हाल ही में Spotboy को दिए गए इंटरव्यू में आकांक्षा शर्मा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। इंटरव्यू के मुताबिक आकांक्षा का कहना है कि युवराज मुझे इस बात के लिए फोर्स कर रहे थे कि मेरा और जोरावर का एक बच्चा हो। हालांकि मैंने उन्हें कई बार कहा कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं।
पढ़ें- उषा खन्ना, उदित नारायण और अनु मलिक को मिला लता मंगेशकर अवॉर्ड
विज्ञापन
3 of 7
आकांक्षा सिंह
- फोटो : File Pic
इसके साथ ही आकांक्षा ने कहा मेरी सास शबनम सिंह यही चाहती थीं कि मेरा खुद का बच्चा हो। इसके लिए वो अपने किसी बाबा जी के पास भी गई थी जिन्होंने उन्हें कुछ संतरे दिए थे। ये संतरे मुझे दिए गए और कहा गया कि इन्हें अपने पास रखो प्रेग्नेंसी में ये तुम्हारी मदद करेगा।
पढ़ें- B'Day Spl : कभी बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्री थीं, जानिए अब विदेश में क्या करने को मजबूर हैं ये
4 of 7
आकांक्षा सिंह
- फोटो : pinkvilla
आकांक्षा का कहना है कि घर का माहौल दम घुटने वाला था। मुझे हमेशा ये कहा जाता था कि अब शादी हो गई है तो बच्चा तो हो जाना चाहिए। यानि कि मुझे ये भी अधिकार नहीं है कि मैं अपना ये फैसला भी ले सकूं।
पढे़ं- फेमस टीवी प्रोड्यूसर के बड़े बेटे को हार्ट अटैक, इंडस्ट्री में शोक की लहर
विज्ञापन
5 of 7
आकांक्षा सिंह
- फोटो : Big Boss 10
इसके साथ ही आकांक्षा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, बच्चे की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। अगर मेरे और जोरावर के बीच सबकुछ ठीक होता तो मैं बच्चे के बारे में सोचती भी। घर के माहौल को देखने के बाद मैंने ये फैसला किया कि मुझे बच्चा नहीं करना है।
पढ़ें- 26 अक्टूबर को आईं शाहरुख की दो बड़ी फ्लॉप, शाहिद ने एक ही दी ब्लॉकबस्टर फिल्म
विज्ञापन
6 of 7
आकांक्षा सिंह
- फोटो : Big Boss 10
आकांक्षा का कहना है उन्हें अब इस शादी से आजादी चाहिए। मैं तीन साल से केस लड़ रही हूं लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला। मुझे पता है कि मैं एक ऐसे परिवार के खिलाफ खड़ी हूं जिसका समाज में काफी नाम है लेकिन मैं बिल्कुल भी अपने कदम पीछे नहीं लूंगी।
आपको बता दें आकांक्षा शर्मा ने युवराज सिंह, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में 21 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। आकांक्षा हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। करीब 23 साल की उम्र में उनकी शादी युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद अनबन शुरू हो गई।