बिग बॉस सीजन 10 शुरू हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा भी कंटेस्टेंट की तरह आई हैं। उन्होंने शो पर आते ही जो कुछ अपने ससुराल के बारे में बताया उससे युवराज का परिवार सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन
युवराज सिंह की भाभी ने बिग बॉस के घर में ससुराल वालों की खोल दी पोल
2 of 5
आकांक्षा, युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी हैं। आकांक्षा ने बताया कि जब उनका रिश्ता पक्का हुआ था तो घर वाले बहुत खुश थे कि क्रिकेटर के घर की बहू बनने जा रही है। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके साथ जो कुछ हुआ उसे बताते-बताते आकांक्षा भावुक हो गईं।
विज्ञापन
युवराज सिंह की भाभी ने बिग बॉस के घर में ससुराल वालों की खोल दी पोल
3 of 5
आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने जोरावर में ना ही अच्छा हमसफर पाया और ना ही अच्छा दोस्त। उन्होंने सलमान के सामने ही अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए।
युवराज सिंह की भाभी ने बिग बॉस के घर में ससुराल वालों की खोल दी पोल
4 of 5
आकांक्षा बिगबॉस के घर में सेलेब्रिटी बनकर नहीं बल्कि 'आम आदमी' की तरह आई हैं। 2014 में आकांक्षा की शादी जोरावर सिंह से हुई थी। लेकिन अफसोस उनकी ये शादी 4 महीने भी नहीं चली। कहते हैं कि उन्हें ससुराल में बहुत प्रताड़ित किया जाता था।
युवराज सिंह की भाभी ने बिग बॉस के घर में ससुराल वालों की खोल दी पोल
5 of 5
आकांक्षा इतनी परेशान हो गईं थीं कि उन्हें लगने लगा था कि जीने से अच्छा है कि वो मर जाएं। लेकिन एक समय आया जब आकांक्षा महज तीन हजार रुपए लेकर ससुराल छोड़कर चली गईं। अब देखना ये है कि आकांक्षा बिग बॉस के घर में कितने दिन तक टिक पाती हैं।