मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन की अचानक मौत से उनके फैंस सदमे में हैं। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि 21 साल का दानिश हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुका है। दानिश एमटीवी के रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट थे। दानिश की मौत के 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर दानिश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सारा अली खान को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।