टीवी के फेमस कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम शादी करने जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के लिए दोनों अपने घर पहुंच चुके हैं। बड़ी ही सादगी से परिवार वाले शादी की रस्मों को अदा कर रहे हैं। दीपिका और शोएब की शादी हिंदू-मुस्लिम रिवाजों से होगी।
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका कक्कड़
सभी बाराती ट्रेन के जरिए मुंबई से भोपाल पहुंचे। सबसे अच्छी बात यह थी कि दीपिका का कुत्ते ने भी भोपाल तक का सफर ट्रेन से तय किया। दीपिका के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड फलक नाज भी शोएब के घर भोपाल पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका कक्कड़
शोएब के घर से शादी की कुछ रस्मों की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में दीपिका चारपाई पर बैठी नजर आ रही हैं। दीपिका और शोएब के फैन क्लब ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।
4 of 5
शोएब इब्राहिम
ट्रेन से घर आने के दौरान दीपिका और शोएब ने एक प्री वेडिंग फोटोशूट करवाया था। इस शूट में दीपिका और शोएब ने DDLJ के ट्रेन वाले सीन को रीक्रिएट किया। शादी का रिसेप्शन 26 फरवरी को मुंबई में होगा।
यह दीपिका कक्कड़ की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2013 में रौनक मेहता से लव मैरिज की थी लेकिन 2015 में इनका तलाक हो गया। शोएब और दीपिका की मुलाकात साल 2011 में टीवी के मशहूर शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी।