ऊपरवाले से किया सवाल
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'या रब, मैं नहीं जानती कि मेरे लिए आपका क्या प्लान है? लेकिन फिर भी, मैं हमेशा आप पर भरोसा करना चुनूंगी। दर्द में भी, आंसुओं में भी, अनिश्चितताओं में भी, मुझे मेरे लिए आपकी योजनाओं पर पूरा भरोसा है। मुझे इन सब से उबरने के लिए तौफीक और हिदायत दो। आमीन'।