मलाइका का पोस्ट
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उनके नवंबर चैलेंज दिखाया गया था, जिसमें शराब छोड़ना, पर्याप्त नींद लेना, नियमित व्यायाम करना और अपने जीवन से नकारात्मक सोच वाले लोगों को खत्म करना जैसे लक्ष्य शामिल थे। इसमें लिखा था, 'शराब न पिएं। आठ घंटे की नींद लें। एक गुरु की सलाह लें। प्रतिदिन व्यायाम करें। प्रतिदिन दस हजार कदम चलें। प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक उपवास करें। स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें खाने-पीने से बचें। रात 8 बजे के बाद भोजन न करें। टॉक्सिक लोगों से दूरी बनाएं।'
अर्जुन ने की थी ब्रेकअप की पुष्टि
इससे पहले मलाइका ने एक कोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'हर सकारात्मक विचार एक मौन प्रार्थना है, जो आपका जीवन बदल देगी। सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो।' दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर ने 'सिंघम अगेन' के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान मलाइका के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे सिंगल हैं।
पांच साल डेटिंग के बाद ब्रेकअप
मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। उन्होंने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से पहले गुप्त रखा था। यह कपल अक्सर भावुक पोस्ट शेयर करता था और खुलेआम अपने प्यार का इजहार करता था। उन्हें हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और पारिवारिक समारोहों में भी एक साथ देखा गया था। 12 साल की उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल्स की आलोचना का सामना करने के बावजूद, यह कपल बेफिक्र रहा और साथ रहना जारी रखा। हालांकि, पांच साल से अधिक समय तक साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। उनके ब्रेकअप के कारण गुप्त हैं।