फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस अभिनेत्री ने लिया तलाक, बोलीं- 'हमारे रास्ते अलग हैं'

Mon, 13 Apr 2020 06:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
simran khanna - फोटो : social media
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री सिमरन खन्ना  सुर्खियों में हैं। दरअसल सिमरन का पति भरत दुदानी से तलाक हो गया है। सिमरन अभिनेत्री चाहत खन्ना की बहन हैं। याद दिला दें कि सिमरन और उनके पति के बीच अलगाव की खबरें काफी वक्त से सामने आ रही थीं जिसके बाद अब अभिनेत्री ने ये कंफर्म किया है कि वो अपनी पति से अलग हो रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
simran khanna - फोटो : social media
रिपोर्ट्स  के मुताबिक, जब सिमरन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हां उनका और भरत का तलाक हो गया है। हालांकि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। सिमरन और भरत का एक बेटा विनीत है। बेटे की कस्टडी भरत के पास है।
 
विज्ञापन

3 of 5
simran khanna - फोटो : social media
सिमरन ने कहा कि 'तलाक के बाद हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।' जब उनसे पूछा गया कि विनीत की कस्टडी किसके पास है तो उन्होंने बताया कि 'भरत के पास विनीत की कस्टडी है लेकिन मैं अक्सर विनीत से मिलने जाती रहती हूं। भरत और हमारे रास्ते भले ही अलग हो गए हों लेकिन कोई शिकायत नहीं है।'
 

4 of 5
simran khanna - फोटो : social media
सिमरन ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायत्री गोयंका उर्फ गायू का किरदार निभाया था। उनका रोल काफी पसंद किया गया था। वो इसी नाम से पहचानी जाने लगीं। इसके अलावा सिमरन 'परमावतार श्री कृष्णा', 'कृष्णाबेन खाखरावाला' और 'उड़ान: सपनों की' जैसे अन्य सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chahatt Khanna - फोटो : Social Media
बता दें कि करीब दो साल पहले सिमरन की बहन चाहत खन्ना भी अपने पति फरहान मिर्जा से अलग हो चुकी हैं। चाहत ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। चाहत अभी अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग ही रहती हैं। यह चाहत की दूसरी शादी थी।
 

करिश्मा तन्ना ने पहले ऑडिशन का अनुुभव किया शेयर, बोलीं- 'बेहद ही भयानक था'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें