फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच 'कार्तिक' को आई 'नायरा' की याद, मोहसिन खान ने शेयर किया रोमांटिक डांस वीडियो

Thu, 07 May 2020 08:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहसिन खान, शिवांगी जोशी - फोटो : Social Media
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लॉकडाउन की वजह से दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पा रहा है। देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से इस धारावाहिक की शूटिंग अभी रुकी हुई है। लेकिन इसके टीवी शो के फैन्स अब इस सीरियल को बेहद मिस कर रहे हैं। सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि लगता है कि शो के कलाकार भी एक दूसरे को काफी मिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
yeh rishta kya kehlata hai - फोटो : twitter
इस टेलीविजन सीरियल की मुख्य जोड़ी है मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की। जिन्हें उनके फैन्स कार्तिक और नायरा के नाम से जानते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। इनके फैन्स को तो इनकी याद आती ही है लेकिन अब लगता है कि ये सेलेब्स भी एक दूसरे को थोड़ा मिस कर रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे ये तो कह रहे हैं खुद मोहसिन खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए।
विज्ञापन

3 of 5
मोहसिन खान, शिवांगी जोशी - फोटो : Social Media
दरअसल शो में कार्तिक का किरदार निभा रहे अभिनेता मोहसिन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिवांगी और मोहसिन रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो अपलोड करते हए मोहसिन ने बताया है कि ये वीडियो चाशनी के रिहर्सल के दौरान की है।

4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'इश्क दी चाशनी' सुनाई दे रहा है। जिस पर दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये दोनों शो के दौरान डांस सीक्वेंस फिल्माए जाने के लिए रिहर्सल कर रहे थे। दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
गौरतलब है कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ये शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' साल 2009 से शुरू हुआ था। इस सो शुरुआत अक्षरा और नैतिक की कहानी से शुरू हुई थी। 11 साल में शो ने लीप लिया और अब ये कहानी कार्तिक और नायरा की कहानी बन गई। 11 सालों में शो को लोगों का खूब प्यार मिला है। फैन्स इस सीरियल को जितना शुरुआत में पसंद करते थे उतना ही आज भी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें