फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादुई प्रेम कहानी के कलाकारों को भाया ताजमहल, ये जादू है जिन्न का की शूटिंग आगरा में करने की तैयारी

Thu, 31 Oct 2019 12:23 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Yeh Jaadu Hai Jinn Ka - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
छोटे परदे के नए शो ‘ये जादू है जिन्न का’ की जादुई प्रेम कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। एक नवाब की रहस्यमयी कहानी दर्शकों की कसौटी पर इन दिनों कसी जा रही है। इस बीच इस शो की कहानी को एक नया पुट देने के लिए सीरियल के लीड कलाकार विक्रम सिंह चौहान और अदिति शर्मा प्यार के प्रतीक ‘ताजमहल’ के नजदीक शूटिंग करना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Aditi Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में पूछने पर अदिति शर्मा कहती हैं, “ताजमहल’ को पूरी दुनिया में प्यार के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। चूंकि, हमारी कहानी में वह जादुई प्यार है, तो बहुत ही अच्छा होगा यदि हमें इस ऐतिहासिक स्मारक के पास शूटिंग करने का मौका मिल जाये।"
विज्ञापन

3 of 4
Aditi Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
''साथ ही मैं दिल्ली से हूं और यदि मुझे शूटिंग के लिये राजधानी शहर में जाने का मौका मिले तो बहुत ही अच्छा होगा। ‘ताजमहल’ सबसे दर्शनीय स्थलों में से एक है, जहां मैं पहले कभी नहीं गयी।”
विज्ञापन

4 of 4
Aditi Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विक्रम सिंह चौहान ने कहा, “ताजमहल’ ना केवल प्यार का प्रतीक है, बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से भी एक है। इतने वास्तविक लोकेशन पर शूटिंग करने का अनुभव तो कमाल का होगा, जोकि अपनी खूबसूरती के लिये मशहूर है। हमारे शो की बात करें तो यह प्यार की एक जादुई कहानी है, यह बहुत ही अच्छी बात होगी यदि हम ऐसा कर पाते हैं। अदिति और मैंने इस बारे में बात की और इससे संबंधित टीम से भी इस बारे में चर्चा की है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें