फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसी भी सीरियल में काम नहीं करेगा एकता कपूर का ये विलेन, शो छोड़ने के पीछे थी बड़ी वजह

Fri, 06 Apr 2018 04:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sangram Singh
एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में कुछ दिनों पहले विलेन अशोक खन्ना की मौत दिखाई गई थी। जिसके बाद से भूतिया ट्रैक दिखाया जाने लगा। वहीं अब अशोक खन्ना का किरदार निभा रहे संग्राम सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो संग्राम ने हमेशा के लिए टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sangram Singh
जानकारी के मुताबिक संग्राम ने शो छोड़ने का फैसला काफी दिन पहले ले लिया था जिसकी वजह उनका विदेश जाना था। हालांकि इस बारे में संग्राम की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 5
Sangram Singh
संग्राम की शादी तीन महीने पहले गुरकिरन कौर से हुई थी जो कि पेशे से नॉर्वे में VAT परामर्श दाता के तौर पर काम करती हैं। कहा जा रहा है संग्राम अपनी पत्नी के पास नार्वे जा रहे हैं जिस वजह से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है।

4 of 5
Sangram Singh
'ये है मोहब्बतें' सीरियल में संग्राम के शो से चले जाने से जहां उनके फैंस निराश हैं तो वहीं रोमी का किरदार निभाने वाले अली गोनी उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। अली ने कहा - 'संग्राम को बहुत याद कर रहा हूं लेकिन उसे नॉर्वे परिवार के पास जाना पड़ा। वहां पर संग्राम बिजनेस को संभालेंगे। नए साल पर हम लोग उनसे मिलने जरूर जाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sangram Singh
आपको बता दें, संग्राम सिंह की शादी अमृतसर में हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी। संग्राम से पहले सीरियल में मिहिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मिहिका वर्मा ने शादी के बाद शो को छोड़ दिया था। सीरियल में फिलहाल नया ट्रैक शुरू हो गया है जिसमें इशिता को बार-बार एक लड़की दिख रही है। जिसका पता लगाने की कोशिश रमन और शगुन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें