फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर एक साथ काम कर सकते हैं कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, इस बयान ने दे दिया सबूत

Fri, 06 Apr 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच विवाद बीते दिनों काफी बढ़ गया था। ऐसे में फैंस काफी निराश थे और यही सोच रहे थे कि आखिर यह विवाद कब सुलझेगा। हाल ही में सुनील का नया शो लॉन्च हुआ और वह अब सब कुछ भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं। इंटरव्यू के दौरान सुनील से कपिल से संबंधित कई सवाल किए गए लेकिन जो बाते उन्होंने कही वो बेशक इस बात की ओर इशारा करती हैं कि वह अब कपिल के साथ काम करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर ने यह सब बातें Indian Express से कही। सुनील ने कहा - 'मैं अब आगे बढ़ चुका हूं। हम उस शो का हिस्सा थे जिसने इतिहास कायम किया। कुछ बातें आपके कंट्रोल में नहीं होती। जो कुछ भी हम दोनों के बीच हुआ दुर्भाग्यपूर्ण था। उम्मीद करता हूं कि हमें अपनी-अपनी राह पर सफलता जरूर मिले।'
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover
सुनील ने कहा - 'जितना अच्छा काम वो करते आएं हैं उतना आगे भी करते रहे।' जब सुनील से पूछा गया कि पूरे विवाद का असर उनके काम पर पड़ा या नहीं तो सुनील ग्रोवर ने कहा - 'बेशक पड़ा था और इससे निकलने के लिए कुछ वक्त भी लगा। जब रेग्युलर शो नहीं कर रहा था तो इवेंट्स में बिजी था। ऑफर्स भी थे लेकिन कुछ नया करना चाहता था। तभी इस नए शो का ऑफर आया। '

4 of 5
Sunil Grover
कपिल का शो पहले की अपेक्षा लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा। इस बीच जब डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभा चुके सुनील ग्रोवर से कपिल के नए शो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया। सुनील ने कहा -'अभी तक नहीं देख पाया हूं क्योंकि मैं अपने नए शो में पूरी तरह से बिजी हूं। इसके साथ ही कपिल के साथ काम करने के बारे में कहा कि भगवान ही जानें, ईमानदारी से कहूं तो किसी को नहीं पता क्या हो जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil Grover
आपको बता दें,कपिल के शो के शुरू होने से पहले सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की ट्विटर वॉर देखी गई थी। सुनील ने ट्वीट किया था कि उन्हें कपिल की तरफ से अप्रोच नहीं किया गया था तो वहीं कपिल ने जवाब देते हुए लिखा था कि कई फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। सुनील ग्रोवर का नया शो 'धन धना धन' शुरू हो गया है जिसमें उनके पहले मेहमान कपिल देव बने। यह एक वेब शो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें