स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। शो की प्रोड्यूजर एकता कपूर सीरियल का नाम बदलने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार शो का नया नाम 'मोहब्बतें' के आस-पास ही बुना जाएगा। साथ ही, कुछ नए चेहरे भी जोड़े जाएंगे। वहीं, शो की कहानी भी नई होगी। हालांकि, वह कहानी भी दिव्यांका त्रिपाठी के 'इशी मां' के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमेगी।