स्टार प्लस पर प्रसारित होने टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के विलेन अशोक खन्ना यानी संग्राम सिंह ने बुधवार को शादी कर ली हैं। उन्होंने अपने होम टाउन अमृतसर में शादी की। उनकी शादी के तस्वीरें उनके सहयोगी एक्टर और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 4
खास बात ये है कि संग्राम सिंह ने गुरकिरन कौर से अरेंज मैरिज की है। बताया जा रहा है कि संग्राम और गुरकिरन के परिवार वाले एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। जिसके चलते दोनों के परिवार वालों ने दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल लिया है।
विज्ञापन
3 of 4
संग्राम सिंह और गुरकिरन कौर की शादी पूरे पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। संग्राम के दोस्त एली गौनी, कृष्ण मुखर्जी, अनुराग शर्मा और पंकज भाटिया ने उनकी शादी की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। शादी से एक रात पहले संग्राम सिंह ने कॉकटेल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मौजूद लोगों ने जमकर खूब मस्ती की।
बता दें कि शादी में शामिल खास दोस्तों की लिस्ट में शामिल लोगों में एली गौनी, कृष्ण मुखर्जी, अनुराग शर्मा और पंकज भाटिया का नाम शामिल थे। बता दें कि संग्राम ने पिछले ही महीने गुपचुप तरीके से सगाई रचाकर सबको चौंका दिया था। हालांकि इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जरूर शेयर की।