सोशल मीडिया के इस दौर में दर्शक कुछ नया और अलग देखने की चाह रखते हैं। ऐसे में कलाकारों की मेहनत और शो भी फ्लॉप हो जाते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल फ्लॉप हुए थे।
हर कलाकार अपने सपनों को पूरा करने के लिए अभिनय का रास्ता अपनाते हैं। जब भी कोई शो शुरू होता है तो हर कलाकार चाहता है कि उसका शो नंबर वन बना रहे, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में दर्शक कुछ नया और अलग देखने की चाह रखते हैं। ऐसे में कलाकारों की मेहनत और शो भी फ्लॉप हो जाते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल फ्लॉप हुए थे।
विज्ञापन
2 of 5
नील भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
नील भट्ट
टीवी अभिनेता नील भट्ट गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे। अभिनेता का यह शो दर्शकों के भी काफी लोकप्रिय भी हुआ था। हालांकि, इस शो के बाद अभिनेता मेघा बरसेंगे में नजर आए थे। बता दें कलर्स टीवी का ये शो टीआरपी बटोरने में फेल हो गया है। नील भट्ट इस साल के फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
निया शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
निया शर्मा
टीवी अभिनेत्री निया शर्मा की फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हैं। उनका हर शो दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है। हालांकि, निया शर्मा नागिन के बाद सीरियल सुहागन चुड़ैल में नजर आई थीं। हालांकि, निया का यह शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। निया का यह शो तीन महीने में बंद भी हो गया था।
4 of 5
मल्लिका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
मल्लिका सिंह
राधा कृष्ण शो में राधा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मल्लिका सिंह को इस शो के बाद किसी और शो में लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। इस शो के बाद मल्लिका सिंह प्रचंड अशोक में नजर आई थी जो कुछ ही दिनों में फ्लॉप हो गया था। अभिनेत्री के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा। अब देखना है कि मल्लिका के आने वाला साल कैसा होता है।
शिवांगी जोशी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में 'नायरा' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी ये है बरसातें में नजर आई थीं। शिवांगी की लोकप्रियता को देखते हुए लोगों को लगा था कि यह शो काफी पॉपुलर होगा, लेकिन शिवांगी का यह शो तीन महीने में ही बंद हो गया था।