कोरोना महमारी के बीच साल 2020 के बाद 2021 भी खत्म होने पर आ गया है। इस साल के कुछ आखिरी दिन बचे हैं और साल 2021 में भी कोरोना वायरस का असर देश और दुनिया पर देखने को मिला। इस महामारी की वजह से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों की चपत लगी है। कई फिल्मों की शूटिंग लेट हो गई, तो अनगिनत कलाकार बेरोजगार हो गए। इतना ही नहीं, 2021 में जब चीजें धीरे-धीरे पटरी पर आने लगीं, तब टीवी इंडस्ट्री में कई नए सीरीयल शुरू भी किए गए, लेकिन वो भी महज चंद दिनों में बंद हो गए। आज इस स्टोरी में हम आपको उन टीवी सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कुछ दिनों में ही मेकर्स को ऑफ-एयर करना पड़ा।
निक्की और जादुई बबल
निक्की और जादुई बबल सीरियल दंगल टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था, जो महज तीन महीने ही चल पाया। इस सीरियल की शूटिंग मुंबई से बाहर दूसरे शहर में की गई थी और कोरोना काल में मेकर्स के लिए ये करना काफी मुश्किल हो रहा था। खास बात ये है कि इस सीरियल में बच्चों का अहम रोल था और कोरोना के बीच उनके साथ शूटिंग करना मुश्किल हो रहा था जिस वजह से शो को बंद करना पड़ा।