फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande Birthday: सीरियल्स से ही मोटी रकम कमाती हैं अंकिता लोखंडे, कंगना के साथ फिल्म भी कर चुकी हैं, बिजनेसमैन से की है शादी

Sun, 19 Dec 2021 10:20 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ankita lokhande - फोटो : instagram
टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के साथ लोकप्रिय डेली सोप में अंकिता ने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था। अंकिता ने 2018 में टेलीविजन धारावाहिकों को छोड़ कंगना रनौत-स्टारर “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी रानी लक्ष्मी बाई” के जीवन पर आधारित एक महाकाव्य नाटक के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है।
विज्ञापन

2 of 7
ankita lokhande - फोटो : instagram
हाल ही में अंकिता लोखंडे की शादी बिजनेस मैन विक्की जैन के साथ हुई है। लेकिन आज सुर्खियां बटोरने का कारण भिन्न है। दरअसल आज अंकिता लोखंडे का 37वां जन्मदिन है। तो चलिए आज हम आपको अंकिता लोखंडे की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ankita lokhande - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपनी ज्यादातर कमाई टीवी सीरियल, फिल्म, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए करती हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अंकिता टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती थीं।

4 of 7
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने अपनी पहली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए लगभग 2-3 करोड़ रुपये चार्ज किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने कई और फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

5 of 7
Ankita Lokhande
अंकिता को लग्जरी कारों का भी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता के पास 1.1 करोड़ रुपये की जगुआर एक्स जे और 1.74 करोड़ की कीमत वाली पोर्शे 911 कार है।
विज्ञापन

6 of 7
Ankita Lokhande
अगर बात अंकिता लोखंडे की नेट वर्थ की करें तो वो लगभग 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ankita lokhande
बता दें कि अंकिता लोखंडे को जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। वे खुद को फिट रखने के लिए डांस करती हैं। वे मानती हैं कि डांस व्यायाम का बढ़िया विकल्प है। डांस शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें