गुजरता साल मनोरंजन उद्योग के लिए काफी चुनौतियां भरा रहा। धारावाहिकों की शूटिंग से लेकर इनके पोस्ट प्रोडक्शन तक धारावाहिक निर्माताओं को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुंबई में चले लंबे लॉकडाउन के दौरान तमाम धारावाहिकों की शूटिंग महाराष्ट्र के बाहर करनी पड़ी। जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनल (जीईसी) कलर्स ने इस दौरान फिक्शन और नॉन-फिक्शन दोनों विधाओं में तरह तरह के शोज और धारावाहिकों से अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की। चलिए रिवाइंड करते हैं साल भर की छोटे परदे की यादों को और देखत हैं कलर्स चैनल ने किन किन शोज से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की। और, साथ ही आपको दिखाते हैं झलकियां उन नए शोज की जो नए साल में दर्शकों का नए अंदाज में मनोरंजन करने वाले हैं। इनमें एकता कपूर का चर्चित शो ‘नागिन’ का अगला सीजन भी शामिल है।
उड़ारियां
टीआरपी चार्ट में अपना दम दिखाने की लगातार कोशिश करता रहा धारावाहिक कलर्स चैनल पर साल मार्च महीने में शुरू किया गया। ‘उड़ारियां’ में दो बहनों - तेजो (प्रियंका चाहर चौधरी अभिनीत) और जैस्मीन (ईशा मालवीय अभिनीत) की कहानी दिखायी गई। पंजाब की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में दर्शकों ने तेजो और जैस्मीन के सपने और उनकी उलझी हुई किस्मतत को देखा। वो दोनों बहनें एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिये कुछ भी कर सकती हैं। इस शो में अंकित गुप्ता ‘फतेह’ के लीड किरदार में नजर आये जिसे दोनों ही बहनें चाहती हैं। हाल ही करण वी ग्रोवर भी एक नए किरदार अंगद के रूप में इस धारावाहिक में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 15
नीमा डेंजोन्पा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नीमा डेंजोन्पा
एक दृढ़ निश्चयी और सशक्त महिला ‘नीमा डेंजोन्पा’ की दमदार कहानी भी कलर्स इस साल लेकर आया। इस कहानी में सिक्किम की एक सीधी-सादी लड़की, नीमा (सुरभि दास) के सफर को दिखाया गया है जो अपने प्यार, सुरेश (अक्ष्य केलकर) की खातिर अपने शहर और पूरे परिवार को पीछे छोड़कर सपनों की नगरी मुंबई आ जाती है। एक आम लड़की की तरह ही नीमा को एक परफेक्ट और खुशहाल जिंदगी की उम्मीद होती है, लेकिन उसे यह पता नहीं होता कि यह चकनाचूर होने वाला है। उसकी किस्मत उसे जीवन की कठोर सचाई से रूबरू कराती है, जिसे खुद अपने बलबूते पर तीन बेटियों की परवरिश करनी पड़ती है।
विज्ञापन
3 of 15
थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी
‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ एक इमोशनल लेकिन प्रेरक शो है जिसमें काजल मुखर्जी (इशिता दत्ता) की कहानी है। इसमें दिखाया गया कि कैसे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने पर उसे घर के मुखिया के रूप में बागडोर संभालनी पड़ती है। वह अपने पसंद के इंसान से शादी करने के सपनों का त्याग कर देती है और घर के अंदर और बाहर की दुनिया में सारी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने परिवार का ख्याल रखती है।
4 of 15
सिर्फ तुम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिर्फ तुम
नवंबर में शुरू हुआ धारावाहिक ‘सिर्फ तुम’ एक भड़कते शोले और पानी की तरह शीतल दो लोगों की जुनून से भरी प्रेम कहानी है। दर्शक रणवीर (ईशा सिंह) को देखने के लिये बेताब थे, जो जोश से भरा और आग की तरह समझ से परे है। उसे सुहानी (विवियन डीसेना) से प्यार हो जाता है, जो पानी की तरह शांत और शीतल है। कहानी का प्लेटफॉर्म तैयार करने के बाद यह शो अपने फैन्स के लिये आगे कुछ दिलचस्प मोड़ लेकर आने वाला है।
विज्ञापन
5 of 15
ससुराल सिमर का 2.0
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ससुराल सिमर का 2.0
‘ससुराल सिमर का’ एक और हिट शो है, जो इस साल की शुरूआत में रीबूटेड कहानी के साथ लौटा। इस शो में आरव (अविनाथ मुखर्जी) के साथ सिमर (राधिका मुत्थुकुमार अभिनीत) के अप्रत्याशित रोमांटिक सफर को दिखाया गया है। इनका सामना कई सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ होता है। फिलहाल इस शो की कहानी में दिखाया जा रहा है कि कैसे अलग हो जाने के बावजूद दोनों फिर से एक साथ आते हैं। हर बार दोनों कोशिश करते हैं, लेकिन बदकिस्मती उन्हें अलग रखती है।
विज्ञापन
6 of 15
बालिका वधू 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बालिका वधू 2
कलर्स के शो ‘बालिका वधू’ ने चैनल की लॉन्चिंग के समय इसे नंबर वन चैनल बना दियाथा। इस शो के दूसरे सीजन में नई आनंदी के सफर को दिखाया गया है, क्योंकि उसने अपने साथ हुए अन्याय से लड़ने और उसे सही करने के लिये आखिरी कदम उठाया है। ‘बालिका वधू’ में मुख्य किरदारों को नौ साल बड़ा कर दिया गया है, जोकि अब वयस्क युवा के रूप में नजर आयेंगे। मशहूर एक्टर शिवांगी जोशी ‘आनंदी’ का मुख्य किरदार निभा रही हैं वहीं क्रमश: रणदीप राय और समृद्ध बावा, आनंद और जिगर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
7 of 15
थपकी प्यार की 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थपकी प्यार की 2
‘थपकी प्यार की’ के पहले सीजन को फैन्स द्वारा बेहद पसंद किये जाने के बाद, यह इस साल अक्टूबर में एक नये रोमांचक सीजन के साथ वापस लौट आया है। इस शो में दिखाया गया है कि थपकी (जिज्ञासा सिंह अभिनीत) को एक सफल इंसान, एक प्रेरणा बनने के दौरान किन संघर्षों से होकर गुजरना पड़ता है। वह अपने बोलने की परेशानी से उबरती है। एक साधारण परिवार से आई, थपकी को अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये लंबा रास्ता तय करना होगा और अग्निपरीक्षा से होकर गुजरना होगा। साथ ही अपने परिवार के साथ होने के लिये भी उसका प्रेरक सफर दर्शकों को रोमांचित करता रहेगा।
8 of 15
द बिग पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द बिग पिक्चर
कलर्स टेलीविजन पर कुछ बेहद पसंदीदा और मनोरंजन से भरपूर रियलिटी शोज़ लाने में आगे रहा है। नये फॉर्मेट और कॉन्सेप्ट के साथ प्रयोग करते हुए, कलर्स इस साल भी अपने दर्शकों के लिये कुछ ताज़ा हवा का झोंका देने के कामयाब रहा। इसी कड़ी में भारत का पहला विजुअल-बेस्ड क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ लॉन्च किया गया। यूथ आइकन और सुपरस्टार रणवीर सिंह इसे होस्ट कर रहे हैं। यह हर किसी को सिर्फ एक ‘तस्वीर’ के साथ अपनी ‘तकदीर’ बदलने का मौका दे रहा है।
9 of 15
डांस दीवाने 3
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डांस दीवाने 3
डांस के उस्ताद धर्मेश और तुषार कालिया के साथ बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित द्वारा जज की गई 'डांस दीवाने' के सीजन 3 ने टैलेंटेड कंटेस्टेंट द्वारा कुछ शानदार परफॉर्मेंस के साथ टीवी स्क्रीन पर इस साल धूम मचाए रखी। इस साल शो का समापन एक रोमांचक 'ग्रैंड फिनाले' के साथ हुआ।
10 of 15
खतरों के खिलाड़ी 11
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खतरों के खिलाड़ी 11
'खतरों के खिलाड़ी' ने इस साल अपनी 11वीं किस्त के साथ शानदार वापसी की, जिसमें ‘एक्शन मास्टर’ रोहित शेट्टी ने एक बार फिर इस धमाकेदार शो की मेजबानी की। केप टाउन में शूट किए गए इस सीजन में आश्चर्यजनक रूप से कुछ साहसी स्टंट देखने को मिले, जिसने सभी को रोमांचित कर दिया। शो ने इस साल महामारी के मुश्किल समय के बावजूद बड़े पैमाने पर प्रतिक्रियाएं बटोरीं।
11 of 15
बिग बॉस 13
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिग बॉस 15
सफल रियलिटी शो 'बिग बॉस' इस बार एक रोमांचक नई 'जंगल थीम' के साथ बहुप्रतीक्षित एक्शन और ड्रामा के साथ वापस लौटा। कलर्स के रियलिटी शो कलेक्शन के लिए एक अनमोल नगीना रहा यह गेम शो सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने बोल्ड अंदाज में और अधिक जोशीले अवतार के साथ इस साल लौटा। यह सीजन इस समय अपने अंतिम गेम के चरम पर है और दावेदारों की नजरें इसकी बड़ी ट्राफी पर टिकी हैं!
12 of 15
छोटी सरदारनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छोटी सरदारनी
'छोटी सरदारनी' अपनी मनोरंजक कहानी और दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। 16 साल का लीप लेने के बाद, शो की कहानी अब मेहर की बेटी सेहर (निर्मृत कौर अहलूवालिया अभिनीत) के सफर और उसके प्यार राजवीर (महिरपंधी द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है।
13 of 15
मोलक्की
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोलक्की
सामाजिक मुद्दों को उजागर करने वाले शो 'मोलक्की' ने अपनी गंभीर कहानी के साथ दर्शकों का ध्यान सहज रूप में अपनी तरफ खींचा और आज भी मजबूत बनी हुई है। यह शो पूरवी (प्रियल महाजन अभिनीत) की कहानी दिखाता है, जो दुल्हन खरीदने की एक पिछड़ी पितृसत्तात्मक प्रथा की पृष्ठभूमि के खिलाफ है। यह प्रथा आज भी हमारे देश के कुछ हिस्सों में प्रचलित है। वीरेंद्र (अमर उपाध्याय अभिनीत) के साथ पूरवी का लेन-देन और उलझे रिश्ते उसके सपनों और आकांक्षाओं पर ग्रहण लगा देते हैं लेकिन अन्याय के खिलाफ उनके उत्साह और लड़ाई के जज्बे ने दर्शकों को बांधे रखा।
14 of 15
हुनरबाज-देश की शान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हुनरबाज-देश की शान
गुजरते साल में रंग जमाने के साथ ही कलर्स आने वाले दिनों की भी तैयारियां कर रहा है। चैनल अपने टैलेंट शो 'हुनरबाज-देश की शान' के साथ नए साल का स्वागत करेगा, जिसमें देश के कोने-कोने से विभिन्न संस्कृतियों से ताल्लुक रखने वाले अलग-अलग प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा इन सभी कलाकारों और उनकी प्रतिभाओं को परखेगें और भारत को अपना पहला 'हुनरबाज-देश की शान' देने के लिए उनके टैलेंट को जज करेंगे।
नए साल की शुरूआत में कलर्स का एक और नया धारावाहिक 'फना - इश्क में मरजावां' भी शुरू होने वाला है। ये धारावाहिक बताएगा कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती ये सभी सीमाओं को पार कर जाती है। इस शो में पाखी (रीम समीर शेख अभिनीत), अगस्त्य (ज़ैन इमाम अभिनीत) और ईशान (अक्षित सुखिजा अभिनीत) के इर्द गिर्द एक रोमांचक कहानी है। नये साल में कलर्स के लोकप्रिय सनसनीखेज ड्रामा ‘नागिन’ के छठे सीजन का भी शुभारंभ होगा।