चंद दिनों में साल 2021 बीतने वाला है। जल्द ही नया साल यानी 2022 दस्तक देगा। छोटे पर्दे के लिए पुराना साल काफी खास रहा। टीवी पर प्रसारित होने वाले कई शो की लोगों ने चर्चा की। वहीं कुछ शो ऐसे भी रहे जिन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। यह शो लगातार टीआरपी की लिस्ट में शामिल रहे। दर्शकों ने इन धारावाहिकों को भरपूर प्यार दिया। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे शो के बारे में जो ट्विटर पर लगातार चर्चा में रहे।
बैरिस्टर बाबू
कलर्स पर प्रसारित होने वाले फेमस शो बैरिस्टर बाबू ने ऑडिंयस को अपनी स्टोरी लाइन के कारण काफी प्रभावित किया। ट्विटर पर फैंस ने जागरुकता और सामाजिक संदेश के लिए इस शो की जमकर सराहना भी की। शो में आंचल साहू और प्रविष्ठ मिश्रा लीड रोल में थे। हालांकि, यह शो पिछले महीने ऑफ एयर हो गया है।