फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: शाहिद कपूर ने की कपिल शर्मा की खिचाई, कहा-आपके अंदर अर्चना पूरन सिंह बस चुकी हैं

Fri, 24 Dec 2021 10:11 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Sony Tv
शाहिद कपूर कबीर सिंह के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। वो जल्द ही फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगे। शाहिद के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी काम कर रही हैं। हाल ही में शाहिद और मृणाल अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचें थे। जहां कपिल हर बार लोगों की खिचाई करते हुए नजर आते हैं। इस बार शाहिद कपूर ने अर्चना पूरन सिंह का नाम लेकर कपिल की ही खिंचाई कर दी।

शाहिद कपूर ने की कपिल की खिंचाई

हाल ही में शो के मेकर्स ने एपिसोड का एक छोटा सा प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। जहां शाहिद कपूर ने कपिल की ऐसी टांग खिंचाई की कि कपिल की बोलती ही बंद हो गई। दरअसल हर बार कपिल शो की जज अर्चना पूरन सिंह के फैशन से लेकर उनकी बातों तक की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आते हैं। शाहिद से पहले भी कई कलाकारों ने इस बात को पॉइंट आउट किया। लेकिन शाहिद ने कुछ ऐसा कहा जिसने सभी की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Sony Tv
शाहिद ने कहा तुम अर्चना सिंह से ऑब्सेस्ड हो

शाहिद कपूर ने कपिल की खिंचाई करते हुए कहा, ‘अर्चना पूरन सिंह आपके अंदर बस चुकी हैं’। शाहिद की इस बात से अर्चना भी सहमत नजर आईं। शाहिद ने कपिल को कहा, ‘वो आपके अंदर इस कदर बसी हुई हैं और अब फूट-फूटकर बाहर निकल रही हैं’। शाहिद कपूर की इस बात का कपिल शर्मा कोई जवाब नहीं दे सकें।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Sony Tv
रात को सपने में भी लेता होगा नाम

शाहिद ने कपिल की खिंचाई करते हुए आगे कहा, ‘ये रात को भी आपकी आवाज में कुछ बात करते होंगे। शाहिद ने कपिल की नकल उतारते हुए कहा, ‘रात को नींद में ये चिल्लाते होंगे परमीते’। शाहिद कपूर की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग तेज-तेज से हंसने लगे।

4 of 5
फिल्म ‘जर्सी’ - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर जल्द ही जर्सी में नजर आएंगे। ये फिल्म 31 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म साल 2019 में आई तेलुगू फिल्म का रीमेक है जिसे उसी नाम के साथ हिन्दी में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को गौतम तिन्नौरी जिन्होंने ओरिजिनल जर्सी का निर्देशन किया था वहीं डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर, पंकज कपूर - फोटो : Social Media
पिता के साथ स्क्रीन साझा करते हुए आएंगे नजर 

शाहिद कपूर इस फिल्म में अपने पिता पंकज कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले शाहिद कपूर और पंकज कपूर ने फिल्म शानदार में साथ काम किया था। फिल्म में इन दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें