बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के मामले कई बार सामने आए हैं। कई सारी एक्ट्रेस इन मुद्दों पर अपनी आपबीती बेबाकी से भी रख चुकी हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस सुलगना चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं।
पढे़ं- मार्वेल की अगली सुपरहीरो फिल्म का ट्रेलर आया सामने, देखने को मिलेगा खतरनाक एक्शन
विज्ञापन
2 of 5
Sulagna Chatterjee
सुलगना ने इस पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रोड्यूसर या डायरेक्टर ने किसी भी तरह का ऑफर नहीं दिया था। बल्कि बीच के मिडिलमैन ऐसी हरकत करते हैं।
पढे़ं- बॉलीवुड नाइट को रोशन करेंगे विद्या बालन और अक्षय कुमार, यहां मचेगा धमाल
विज्ञापन
3 of 5
sulagna
ये स्क्रीनशॉट सुलगना और एजेंट की बातचीत का है। इसमें एजेंट सुलगना से कह रहा है कि यह एक कॉम्प्रो प्रोजेक्ट है। शूट के पेमेंट के बाद अगर आप कम्फर्टेबल हैं तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। ये मेरी नहीं बल्कि डायरेक्टर की डिमांड है।
पढे़ं- शो से बाहर नहीं होगी 'भाबीजी', कहा- 'इतना प्यार मिला बाहर जाने का सवाल ही नहीं'
4 of 5
Sulagna Chatterjee
InUth.com से बात करते हुए सुलगना ने कहा कि मैंने इस पोस्ट को यूं ही आप लोगों के साथ शेयर किया है। जहां तक फोन नंबर की बात है तो किसी काम की वजह मैंने अपना नंबर इनके साथ एक्सचेंज किया था। इसके बाद उन्होंने मुझे एक मैसेज किया कि आपको बॉलीवुड के कलाकार के साथ विज्ञापन करने का ऑफर है। पहली बार सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं इस उम्मीद में थी कि वो लुक टेस्ट के लिए बुलाएंगे लेकिन तभी एक मैसेज आया जिसमें कॉम्प्रोमाइज प्रोजेक्ट लिखा हुआ था।
पढे़ं- लिव-इन पार्टनर से शादी करने जा रहे हैं उदय चोपड़ा, जानें कौन होगी रानी मुखर्जी की देवरानी
ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर बात की हो। इससे पहले विद्या बालन और राधिका आप्टे भी ऐसे मामले पर बेबाकी से राय रख चुकी हैं। सुलगना चटर्जी कई सारे टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकी हैं। जिसमें सौभाग्यवती भव, संस्कार- धरोहर अपनों की, महादेव और मिसेज पम्मी प्यारे लाल शामिल है। सुलगना सौभाग्यवती भव में सिया का किरदार के लिए गोल्डन अचीवर्स अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
पढें- शाहरुख के बाद अब शबाना मलेशिया रवाना, मिलने जा रहा है ये बड़ा सम्मान