फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 के समय पर आया बड़ा संकट टला, खुश हो जाएंगे जब कारण पता चला

Sun, 03 Dec 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 के समय पर आया बड़ा संकट टल गया है अब इसका समय बदलने के पीछे की वजह खत्म हो गई है। जानिए, किस वजह से बदलने वाला था शो का टाइम... दरअसल, बिग बॉस सीजन-11 में चल रहे पुनीश और बंदगी के रोमांस ने चैनल के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : SELF
बता दें कि पुनीश-बंदगी के दिन-रात के रोमांस ने चैनल को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खबर है कि दोनों का रोमांस इस हद तक बड़ गया है कि शो के मेकर्स को इसका टेलीकास्ट समय बदलना पड़ रहा है। फिलहाल बिग बॉस रात 10.30 शुरू होता  है। पुनीश-बंदगी के कारण शो की टाइमिंग रात 11 बजे करने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से इस शो में इस्तेमाल हो रहे गालियां और अश्लील कंटेंट को सज्ञान में लिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन में गौतम गुलाटी-डाइंड्रा, सुयस-किस्वर और कीथ-रसेल के बीच के रोमांस को भी छोटे पर्दे पर उतारा गया था, लेकिन पुनीश और बंदगी के पल-पल के रोमांस ने इन सबको पछाड़कर रख दिया है। पुनीश शो में अपनी सारी हदें पार कर चुके हैं। क्योंकि उन्होंने बंदगी को नेशनल टेलीविजन पर कपड़े उतारने तक की बात कह डाली है। यहां तक कि अभी हाल ही के एपिसोड में दोनों घर बाथरूम में काफी देर तक एकसाथ रहे।

4 of 5
खास बात यह है कि सलमान खान की तरफ से चेतावनी मिलने के बाद भी इस तरह की अश्लील हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं, बंदगी भी कुछ कम नहीं हैं क्योंकि वे भी शो में पुनीश के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। जबकि बंदगी के भाई वसु कालरा दोनों के रोमांस को सिर्फ पर्दे तक का रोमांस बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब शो में बने रहने के लिए किया जा रहा है। साथ ही वसु ने कहा कि उन्हे अपनी बहन पर पूरा भरोसा होने के साथ-साथ गर्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज रात को ये संकट खत्म हो जाएगा। कारण, वीकेंड के वार के तहत आज बंदगी घर से बाहर हो जाएंगी। इस बार तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इनमें बंदगी कालरा, पुनीश शर्मा और लव त्यागी का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो इस बार नॉमिनेशन में कड़ी टक्कर होगी। फैसला कुछ ऐसा होगा जो सभी को चौंका देगा। ये तय है कि लव त्यागी सेफ होंगे। यानि घर की सबसे चर्चित लव स्टोरी टूटने वाली है। इससे तय है कि पुनीश और बंदगी के लव सीन नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें