'बिग बॉस 16' को शुरू हुए 40 दिनों से ज्यादा का समय हो चुका है और गेम मजेदार होता जा रहा है। जहां कंटेस्टेंट में कई बार टास्क के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है तो वहीं हर रोज कोई न कोई प्रतिभागी एक दूसरे के साथ छोटी-छोटी बात पर लड़ता नजर आता है। किसी के बीच लव एंगल है और किसी के बीच दोस्ती तो कोई उसे फेंक बता रहा है। फिलहाल कुल मिलाकर इस बार भी कंटेस्टेंट ने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है ऐसे में बिग बॉस के घर में 13 तारीख को ही इस मौके को सेलिब्रेट किया गया और घर में शेखर सुमन ने एक बार फिर से रविवार की एंट्री ली।