बिग बॉस 11 में दोस्ती-दुश्मनी बराबर देखने को मिल रही है। इस बार हम बात कर रहे हैं विकास और प्रियांक की दोस्ती की। दरअसल, एक टास्क में विकास ने अपने दोस्त प्रियांक के जूते साफ किये।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस ने पोल्ट्री फार्म टास्क में जीतने के बाद कैप्टेनसी की दावेदारी के लिए चुने गए चार दावेदारों के लिए एक टास्क रखा जिसमें आखिर तक किसी एक दावेदार के टिके रहने तक उसे घर का अगला कैप्टन घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि इस टास्क का नाम फोटो फ्रेम है।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
टास्क के मुताबिक, दावेदारों को इस फोटो फ्रेम में खड़ा किया जाएगा। लेकिन एक और अहम बात फोटो फ्रेम में खड़े चारों दावेदारों के विरोधी उन्हें किसी ना किसी तरीके से नीचे गिराने की कोशिश में लगे रहेंगे। इस कड़ी में पुनीश ने तेल से लेकर स्प्रे तक का इस्तेमाल किया।
4 of 5
Hina Khan
लेकिन इस बीच जो सबसे बड़ी बात देखने को मिली वो ये थी कि विकास ने अपने दोस्त को प्रियांक को फोटो फ्रेम से गिरने से बचाने के लिए उनके जूते साफ करे। आपको बता दें कि इस टास्क में हिना की जीत हो चुकी है और वे घर की अगली कैप्टन घोषित की जा चुकी हैं।
इससे पहले हिना ने पोल्ट्री फार्म टास्क में अपना अंडा बचाने के लिए विकास से खूब लड़ाई की थी। लेकिन, आकाश ने धोखे से विकास के अंडे को स्विमिंग पुल में गिराकर उन्हें कैप्टेनसी की दावेदारी से बाहर कर दिया। आपको एक और अहम बात बता दें कि विकास के कपड़ों पर कमेंट्स करने के चलते प्रियांक ने हिना से दोस्ती तोड़ ली है।