फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर को देख कुछ ऐसा कर बैठा ये कलाकार, आपको भी होगी हैरानी

Fri, 22 Dec 2017 07:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मशहूर टीवी सीरियल 'शक्ति...अस्तित्व के एहसास की' के कलाकार सुदेश बेरी (हरक सिंह) और सारा खान (मोहिनी) हाल ही में अपने कुछ फैन्स से मिलने के लिए आगरा गए थे। वहां से लौटते वक्त उनके साथ एक जबरदस्त मामला हो गया। सुदेश बेरी फ्लाइट में बैठे थे और अचानक ही उनकी नजर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर पड़ी। वो भी उसी फ्लाइट में बैठे थे। सुदेश बेरी उन्हें देखकर हैरान हो गए और खुद को रोक नहीं पाए। वे अपनी सीट से उठे और सीधे सचिन तेंदुलकर के पास चले गए।

पढ़ेंः रिसेप्शन की रात में ही अनुष्का की गोद में दिखा बच्चा, तेवर थे बाप जैसे
विज्ञापन

2 of 4
बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। सिचन के साथ एक सेल्फी लेने के लिए सुदेश इतने उत्साहित हो गए कि प्लेन की फर्श पर ही बैठ गए। उन्होंने नीचे बैठकर ही सचिन के साथ अपनी फोटो क्लिक की। 
विज्ञापन

3 of 4
सचिन तेंदुलकर के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए सुदे ने बताया कि भारतीय क्रिकेट की महान हस्ती से मुलाकात उनके लिए रोमांच पैदा कर देने वाला अनुभव रहा है। देश में कई महान हस्तियां हैं और इसी तरह की एक हस्ती सचिन तेंदुलकर हैं। खेल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पूरे देश को उन पर गर्व है। उनकी कामयाबी और कड़ी मेहनत पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है और सुदेश के लिए भी।

पढ़ेंः जहीर-सागरिका के बाद एक और एक्ट्रेस ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें, दिखने में आपत्तिजनक
विज्ञापन

4 of 4
उन्हें ये कहने में बिल्कुल भी झिझक नहीं होती है कि जब वो उनसे मिले तो उनके अंदर का फैन जाग गया। वे प्लेन में नीचे ही बैठ गए और सचिन तेंदुलकर के साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें