फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: जानिए, हर बार सपना चौधरी का नॉमीनेट होना संयोग या किसी की चाल?

Wed, 22 Nov 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस के सीजन 11 में मशहूर डांसर सपना चौधरी हर बार घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हो जाती हैं। ये संयोग है या किसी की हाल, ये हम बताते हैं आपको..
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि सपना चौधरी को हर बार नॉमीनेट करना संयोग नहीं, मेकर्स की मजबूरी है, ताकि सपना चौधरी के फैंस उसे घर में बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कर सकें। यही कारण है कि सपना चौधरी के पक्ष में हो रही वोटिंग का आंकड़ा हर सप्ताह बढ़ रहा है। किसी समय ज्योति से कुछ ज्यादा वोट लेने वाली सपना चौधरी को इस बार एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सपना चौधरी को घर से नॉमीनेट करने के लिए बिग बॉस की ओर से हालांकि सीधे तौर पर ऐसी कोई चाल नहीं चली जाती। हालांकि हालात जरूर ऐसे बना दिए जाते हैं, जिससे सपना चौधरी खुद ही घर से नॉमीनेट हो जाती हैं। पिछले सप्ताह की बात की जाए तो नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पुनीश के सामने बिग बॉस ने ऐसी शर्त रख दी थी जो किसी भी लड़के के लिए नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करना बेहद मुश्किल है।  
 

4 of 6
पिछले सप्ताह नॉमीनेशन प्रक्रिया में ये भी देखने में आया कि बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी तुलना में फोटो और खिलौना बर्बाद करने, गंजा होने ओर कपड़े दान देने जैसे काम दिये गए, पर सपना को बचाने के लिए पुनीश के सामने शर्त रखी कि वे पूरे हफ्ते सपना चौधरी का सलवार कमीज पहनें। जाहिर है पुनीश नमे ऐसा करने से इंकार कर दिया और सपना चौधरी नॉमिनेट हो गईं, लेकिन उनके फैन्स उन्हें निराश होने का एक भी मौका नहीं दे रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी को मिल रहे इतने सारे वोट्स के पीछे एक वजह यह है कि हरियाणा के कुछ स्थानीय अखबारों में बकायदा उनके फैन्स ने विज्ञापन छपवाकर लोगों से अपील की है कि वह सपना को वोट करें, साथ ही वह प्रक्रिया भी समझाई है कि वह किस तरह वोट कर सकते हैं। इसके अलवा सपना चौधरी के दो-दो बॉलीवुड आइटम नंबर्स- 'लव बाइट' और 'टैटू' रिलीज हुए जिससे उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें कि बिग बॉस को 13 हफ्ते हो चुके हैं और अब तक सात कंटेस्टेंट जुबैर खान, शिवानी, लुसेंडा, सब्यसाची , महजबी, बेनाफ्शां ढिचैंक पूजा और ज्योति कुमारी घर से बेघर हो चुकी हैं और अब घर के नौवें सदस्य की घर से जाने की बारी आ गई है। इस सप्ताह सपना के अलावा शिल्पा, हिना, प्रियांक भी घर से बाहर होने के लिए नॉमीनेट हैं। ऐसे में पहले से तय माना जा रहा है कि इस बार प्रियांक के घर से बेघर होने के बहुत ज्यादा चांस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें