टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता करण वाही के लिए प्रोफेशनली ये साल काफी अच्छा रहा। फिल्म 'हेट स्टोरी-4' में करण वाही मुख्य भूमिका में थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। जिसके बाद टीवी पर भी कई रियलिटी शोज के जरिए करण छाए रहे। लेकिन इन दिनों वो नगर निगम के नए फरमान से परेशान हैं।
पढ़ें: ये सितारे इन दोस्तों के साथ मनाते हैं अपना फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
2 of 4
karan wahi
दरअसल करण ने हाल ही में अपना नया रेस्टोरेंट 'फ्रेंच अस' लॉन्च किया है, जिस पर बीएमसी की नजर टेढ़ी है। करण का ये रेस्टोरेंट मुंबई के अंधेरी में स्थित है, इस इ्लाके से मुंबई मेट्रो का डिजाइन करीब एक साल पहले पास किया गया है। करण और उनकी टीम को पिछले हफ्ते ही इस बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद से उनके लिए सब कुछ काफी शॉकिंग है।
विज्ञापन
3 of 4
karan wahi
करण ने बताया कि बीएमसी ने उन्हें जानकारी दी है कि जहां होटल स्थित है वहां से मेट्रो लाइन के लिए 1986 में योजना पास की गई लेकिन उन्होंने पिछले 31 सालों से इस प्रॉपर्टी पर ध्यान क्यों नहीं दिया। अब जब उनका रेस्टोरेंट यहां पर चल रहा है तो बीएमसी नींद से सोकर जागा है।
करण वाही का रेस्टोरेंट 'फ्रेंच अस' पूरे मुंबई में खाना डिलीवर करता है। हालांकि करण वाही का कहना है कि हमारी कोशिश है कि प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर कोई बीच का रास्ता निकाला जाए।