फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 में अनोखा एलिमिनेशन, पिंजरे में कैद होंगे कंटेस्टेंट, INSIDE तस्वीरें लीक

Thu, 04 Jan 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस सीजन 11 का ये 13वां सप्ताह चल रहा है। इस सप्ताह ही नॉमीनेट हुए कंटेस्टेंट्स के आगे का सफर का भविष्य तय होगा। वहीं बिग बॉस ने फैसला किया है कि चार नॉमीनेट्ड सदस्य घर से बाहर जाकर अपने लिए जनता से अपने वोट की अपील करेंगे।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: टिकट टू फिनाले जीतने के लिए फिर हिना के बिस्तर पर दिखे लव और..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
खबर है कि यह टास्‍क 4 जनवरी 2018 को शाम 4 बजे से मुंबई के ऑर्बिट मॉल में शुरू हो जाएगा। बिग बॉस के एक्‍स कंटेस्‍टेंट विंदु दारा सिंह ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। आपको बता दें कि ऐसा ही टास्‍क बिग बॉस के घर में पिछली बार भी हुआ था जिसमें मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

3 of 4
पुनीश और आकाश ने खुद को रैंक गेम में बचाकर नॉमीनेशन से सेफ कर लिया। अब बाकी के बचे चार कंटेस्टेट्स यानि लव, हिना, विकास और शिल्पा को इस सप्ताह घर से बाहर जाकर आमो लोगों से वोट मांगने होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए चारों कंटेस्टेट्स को एक मॉल में भेजा जाएगा और उन्हें एक पिंजरें में बंद कर दिया जाएगा जहां से वो जनता से वोट मागंगे। एक बैलेट बॉक्स भी दिया जाएगा जिसमें लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट देकर जिताने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद वीकेंड के वार में सलमान खान उस कंटेस्टेट्स को घर से बेघर करेंगे जिसे जनता ने सबसे कम वोट दिए होंगे। वहीं बिग बॉस ने कंटेस्‍टेंट को अपनी प्राइज मनी बचाने के लिए घर में म्‍यूजियम टास्‍क भी दिया है। इस टास्‍क की कई तस्‍वीरें सामने आईं हैं। इस टास्‍क में पुनीश और लव को चोर बनाया गया है, इस वजह से वो म्‍यूजियम को खराब करने में जुटे हैं। घर में बने म्‍यूजियम को पिं‍क, ब्‍लैक और सिल्‍वर कलर से सजाया गया है। हिना और आकाश घर में पहरेदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें