फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindustani Bhau: कौन हैं हिंदुस्तानी भाऊ? जानिए यूट्यूब से लाखों कमाने वाले इस शख्स की पूरी कहानी

Tue, 01 Feb 2022 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विकास फाटक - फोटो : twitter
मुंबई पुलिस ने हाल ही में यूट्यूबर विकास फाटक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि विकास फाटक ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में उकसाने की कोशिश की है। अब सवाल यह उठता है कि अपने आपको हिंदुस्तानी भाऊ बताने वाला विकास फाटक आखिर है कौन। चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : twitter
यूट्यूब चैनल चलाने से पहले करते थे यह काम
खार निवासी विकास फाटक सोशल मीडिया पर तब लोकप्रिय हुए, जब उनका कार में बैठकर अपमानजनक बातों वाला एक वीडियो वायरल होने लगा। लोगों को उनका यह स्टाइल काफी अलग और मजेदार लगने लगा था। उन्होंने कई बार अपने इस स्टाइल की वजह से विवादों को भी न्यौता दिया है। बता दें कि फाटक पहले ठाणे स्थित एक स्थानीय समाचार पत्र के लिए क्राइम रिपोर्टिंग किया करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर तीन मिलियन फॉलोवर्स 
हिंदुस्तानी भाऊ के यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन मिलियन फॉलोवर्स हैं। गौरतलब है कि यूट्यूब पर अपमानजनक सामग्री डालने की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड हो चुका है। पिछले साल अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और हिंसा को बढ़ावा देने की वजह से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर गया दिया था।

4 of 6
सलमान खान और हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में आ चुके हैं नजर 
विकास फाटक टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में शो के 13वें सीजन में बतौर सदस्य कदम रखा था। बता दें कि फाटक ने एक बार अपने वीडियो को शूट करने की स्टाइल के बारे में बात करते हुए कहा था कि "मैंने यह कॉनसैप्ट इसलिए शुरू किया था क्योंकि मैं दूसरों के सामने ऐसा करने में असहज महसूस करता हूं।"
विज्ञापन

5 of 6
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : twitter
पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार 
हिंदुस्तानी भाऊ इससे पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले साल मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने के लिए विकास फाटक को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि इस प्रदर्शन में परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही थी और प्रदर्शन में मौजूद लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जिया उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
इस केस से क्या है ताल्लुक
पिछले कुछ दिनों से, फाटक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर छात्रों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए उकसा रहे थे। पिछले कुछ वीडियो में, उन्होंने कहा कि यदि ऑफलाइन परीक्षा रद्द नहीं की गई तो वह और उनके छात्र शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास के बाह विरोध करेंगे।
वह जेल जाने सहित अन्य परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें